{"_id":"64bfaf6a505d470cf5005355","slug":"ujjain-news-baba-mahakal-sawari-was-being-monitored-through-binoculars-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: कुछ यूं रखी जा रही थी बाबा महाकाल की सवारी पर नजर, कुछ दिन पहले हुआ था बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: कुछ यूं रखी जा रही थी बाबा महाकाल की सवारी पर नजर, कुछ दिन पहले हुआ था बवाल
Tue, 25 Jul 2023 04:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Jul 2023 04:48 PM IST
सार
उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी निकलने के दौरान छत से चौकसी रखी जा रही थी। पुलिस दूरबीन से हर गतिविधि पर नजर रख रही थी।
विज्ञापन
सवारी पर निगरानी रख रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान छत से युवकों द्वारा पानी पीकर थूकने को लेकर विवाद हुआ और बवाल मच गया था। उसके बाद पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए सोमवार को सवारी से एक दिन पहले मार्ग के सभी व्यापारियों को चेता दिया था और सवारी के दौरान पुलिस जवानों ने छतों पर चढ़कर निगरानी की।
विज्ञापन
पिछले सोमवार को सवारी के दौरान छत्री चौक क्षेत्र में एक मकान से युवकों ने पानी पीकर थूका था और इसका वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा बवाल हो गया था। उस घटना के बाद पुलिस सतर्क हो गई थी और सोमवार को निकलने वाली तीसरी सवारी से एक दिन पहले रविवार को पुलिस ने सवारी मार्ग के दुकानदारों को जाकर चेता दिया था कि सवारी के दौरान उनकी दुकानों की छतों पर किसी को नहीं खड़े रहने दिया जाए और यदि कोई छतों पर लोगों को खड़ा होने देगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद सवारी निकलने से पहले ही मार्ग की दुकानों और मकानों की छतों पर पुलिस बल लगा दिया गया था। दूरबीन के माध्यम से पुलिस जवान निगरानी करते रहे। सवारी निकलने के बाद पुलिसकर्मी छतों से नीचे उतरे।
विज्ञापन
