फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Baba Mahakal decorated with garlands in Ekam Bhasmarti decorated with mauve and dry fruits

Ujjain: एकम की भस्मारती में मालाओं से सजे बाबा महाकाल, रुद्राक्ष, मखाने और मावा-ड्रायफ्रूट से किया श्रृंगार

Fri, 07 Jun 2024 10:08 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 07 Jun 2024 10:08 AM IST
सार

Baba Mahakal Bhasmarti Toaday:  आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि एकम तिथि और शुक्रवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का रुद्राक्ष, मखाने और फूलों की माला के साथ मावे व ड्रायफ्रूट से श्रृंगार किया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।   

विज्ञापन
Ujjain News: Baba Mahakal decorated with garlands in Ekam Bhasmarti decorated with mauve and dry fruits
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकम तिथि पर शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। बाबा महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई।

विज्ञापन


आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि एकम तिथि और शुक्रवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का रुद्राक्ष, मखाने और फूलों की माला के साथ मावे व ड्रायफ्रूट से श्रृंगार किया गया।  महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। बाबा महाकाल की जय जयकार से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। 
विज्ञापन


न्यायाधीश आनंद पाठक भस्म आरती में शामिल हुए
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के न्यायाधीश आनंद पाठक श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में शामिल हुए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भस्म आरती प्रभारी अधिकारी आशीष दुबे व उमेश पंड्या ने न्यायाधीश पाठक का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




श्रद्धालुओं की सहायता करने की शपथ दिलाई
श्री महाकालेश्वर मंदिर में अनुबंधित क्रिस्टल कंपनी के समस्त गार्डों सुपरवाइजरों को सीएसपी कोतवाली ओपी मिश्रा, महाकाल 2 आईसी हेमंत सिंह जादौन, एएसआई चंद्रभान सिंह चौहान, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, प्रभारी अधिकारी सुरक्षा अनुराग चोबे और क्रिस्टल कंपनी के मैनेजर विजय कापर द्वारा सभी गार्डों ट्रेनिंग दी गई। जिसमें मंदिर में आने वाले यात्रियों से विनम्रता पूर्ण व्यवहार करने के निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही गार्डों को सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने और श्रद्धालुओं की सहायता करने की शपथ भी दिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed