{"_id":"6402db8aaeaa626a0e0f0418","slug":"ujjain-murder-of-husband-in-love-affair-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: पत्नी और प्रेमी के प्रेम-प्रसंग के बीच पति को आना पड़ा भारी, बेटे का आरोप- दोनों ने मिलकर ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: पत्नी और प्रेमी के प्रेम-प्रसंग के बीच पति को आना पड़ा भारी, बेटे का आरोप- दोनों ने मिलकर ली जान
Sat, 04 Mar 2023 11:17 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:17 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन में पत्नी और प्रेमी के प्रेम-प्रसंग के बीच पति का आना भारी पड़ गया। पति ने दोनों के आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना लिए थे। बेटे ने मां और प्रेमी पर बाप की जान लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में प्रेमी और प्रेमिका के बीच पति का आना उस समय जानलेवा साबित हो गया, जब दोनों ने उसे अपने बीच से हटाने के लिए उसकी जान ले ली। युवक की मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि जहर देकर उसकी हत्या की गई है। महाकाल पुलिस मामला दर्ज कर संदिग्ध मौत की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि बेगमपुरा निवासी शिवनारायण जाटवा के गंभीर हालत में मिलने पर बेटे ने अस्पताल पहुंचाया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शिवनारायण की दुखद मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद महाकाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
आपत्तिजनक हालत में बना लिया था वीडियो...
नितेश ने बताया कि मां संगीता बाई का जयसिंहपुरा इलाके में रहने वाले पवन बैरागी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिता शिवनारायण जाटवा ने दोनों का आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद विवाद और अधिक बढ़ गया। नितेश के मुताबिक, देर रात पिता घर आकर शराब पीने लगे। शराब पीने के दौरान पिता की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए पिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे का कहना है कि पिता ने पवन बैरागी पर जहर देने का आरोप लगाया था। नाम बताने के बाद पिता शिवनारायण की मौत हो गई।
विज्ञापन
विवेचना के बाद पता चलेगा मौत का कारण...
महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि शिवनारायण की मौत की जानकारी अस्पताल से मिली थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा लिया है। अभी मृतक के परिजनों का बयान दर्ज नहीं हो सका है। मृतक के परिजनों का बयान लेकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभी साफ नहीं हुआ है कि मामला आत्महत्या का है या फिर जहर देकर मारने का है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
