फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Many dead and sick cows were found in the gaushala which was given the best award

Ujjain: बेस्ट अवार्ड पाने वाली गौशाला में मिली मृत और बीमार गाय; टीम के औचक निरीक्षण में हुआ खुलासा

Sun, 20 Aug 2023 05:22 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 20 Aug 2023 05:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने जिस गोशाला को बेस्ट गोशाला अवार्ड दिया था। वहां औचक निरीक्षण करने पर कई गाये मृत पाई गई। साथ ही सैकड़ों बीमारी की हालत में मिली। गोशाला का औचक निरीक्षण के दौरान पोल खुली।

विज्ञापन
Ujjain Many dead and sick cows were found in the gaushala which was given the best award
गौशाला का औचक निरीक्षण में मृत और बीमार गाये पाई गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में प्रदेश सरकार द्वारा बेस्ट गौशाला का अवार्ड प्राप्त कपिल गौशाला का कांग्रेस शहर अध्यक्ष रवि भदोरिया और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौ माताओं की स्थिति चौंकाने वाली थी। कई गाये मृत पाई गई और सैकड़ों गाये बीमार हालत में हैं।

विज्ञापन


दरअसल, नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं ने नगर निगम द्वारा संचालित कपिल गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। नगर निगम ने जिन दावों के आधार पर बेस्ट गौशाला का अवार्ड प्राप्त किया था। स्थिति ठीक उसके विपरीत चौंकाने वाली निकली। गौशाला में चारों ओर गंदगी और गोबर पसरा पड़ा था। वहीं, सफाई एवं चारे के अभाव में लगभग 20-25 गाएं मृत पाई गई। साथ ही गायों की संख्या अधिक होने के कारण सैकड़ो गाये बीमारी से जूझ कर मरणासन्न अवस्था में है।
विज्ञापन


गौशाला के कर्मचारी से जानकारी मिली कि गौशाला में 600 गाय रखी जाने की व्यवस्था है, लेकिन वर्तमान में वहां पर 1100 से ज्यादा गाय मौजूद हैं। और ठसाठस भरी हुई है। इन गायों को खिलाने के लिए हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं है। चारे के नाम पर सिर्फ सूखा भूसा मौजूद है। जिसकी पूर्ति भी सभी गायों को नहीं हो पा रही है। गाय बेचारी भूखे ही तड़पते हुए दम तोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष श्री भदौरिया ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इस गौशाला को मध्यप्रदेश सरकार ने किस आधार पर बेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया जबकि हकीकत तो यहां इसके विपरीत है। क्या सरकार ने इस गौशाला की गौ माताओं को मारने के लिए अवार्ड से सम्मानित किया है। श्री भदौरिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एवं नगर निगम द्वारा को माताओं को मारने का यह सुनियोजित षड्यंत्र है। जबकि भारतीय जनता पार्टी गाय के नाम पर लोगों से वोट मांगती है और यहां पर गौशाला चलाने के नाम पर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जल्द ही अगर इस गौशाला में गौ माताओं की सुध नहीं ली गई तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर आगामी विधानसभा में भाजपाइयों के कारनामे उजागर करेंगी। कांग्रेस पार्टी कपिला गौशाला में औचक निरीक्षण करती रहेगी। इसके बाद भी गौशाला की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुई तो जल्द ही हम सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।


निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस के नेता दादा मनोहर बैरागी, पूर्व सांसद सत्यनारायण पवार, पूर्व अध्यक्ष अनंत नारायण मीणा, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, पूर्व पार्षद सुनील कछवाय, कोषाध्यक्ष कैलाश सोनी, उत्तम जायसवाल, कमल चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed