{"_id":"6497a3253bd4b5a3420ceef5","slug":"ujjain-mahakal-union-minister-smriti-irani-arrived-to-visit-baba-mahakal-worshiped-in-the-sanctum-sanctorum-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, गर्भग्रह में किया पूजन अर्चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, गर्भग्रह में किया पूजन अर्चन
Sun, 25 Jun 2023 07:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 25 Jun 2023 07:45 AM IST
सार
शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बाबा महाकाल के दर्शन करने महाकालेश्वर पहुंची, जहां उन्होंने बाबा की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल के दरबार में स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बाबा महाकाल के दर्शन करने शनिवार शाम को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर आरती की।
मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरू और पंडित संजय गुरू ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची, जिन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। जिसके बाद वे नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आई। इस दौरान श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और मंदिर प्रशासक संदीप सोनी द्वारा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन
मीडिया से चर्चा करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि धार्मिक यात्रा पर उज्जैन आई हूं। यहां आकर मैंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया है। बता दें, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। जहां उन्होंने उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में बेहतर विषयों पर चर्चा की और कई संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की थी।