{"_id":"65ac879105e648c2d4072b4e","slug":"ujjain-mahakal-the-form-of-lord-shri-ram-was-seen-in-baba-mahakal-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल में नजर आए भगवान श्री राम, शेषनाग और मां गंगा के मुकुट से सजे बाबा महाकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल में नजर आए भगवान श्री राम, शेषनाग और मां गंगा के मुकुट से सजे बाबा महाकाल
Sun, 21 Jan 2024 08:26 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 21 Jan 2024 08:26 AM IST
सार
पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी पर बाबा महाकाल के श्री राम रूपी भव्य स्वरूप का लाखों भक्तों ने किया दर्शन। बाबा ने शेषनाग और मां गंगा का नवीन मुकुट धारण किया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल में दिखा श्री राम का स्वरूप।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी रविवार पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के स्वरूप में शृंगार किया गया। इस दौरान पहले बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर शृंगार हुआ फिर उन्होंने भस्म रमाई और उसके बाद बाबा महाकाल ने शेषनाग और मां गंगा का नवीन मुकुट धारण किया। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन हजारों भक्तों ने किए।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह होने वाली भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही मंदिर में सर्वप्रथम पुजारी और पुरोहितों के ने भगवान श्री गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय और बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। उसके बाद कपूर आरती की गई। बाद मेंभगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से किया गया और भगवान को वैष्णव तिलक लगाकर शृंगारित करने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर महानिवार्णी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।
भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल ने शेषनाग और मां गंगा के नवीन मुकुट को धारण किया और आभूषण भी पहने। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल और जय श्री राम की गूंज से गुंजायमान हो गया।