फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal Sawari: From where the sawari will start, electricity will remain closed for 45 minutes

Ujjain Mahakal Sawari: जहां से निकलेगी सवारी, वहां 45 मिनट बंद रहेगी बिजली, हादसे की आशंका के चलते लिया निर्णय

Sun, 09 Jul 2023 10:22 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 09 Jul 2023 10:22 AM IST
सार

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा है कि इस बार जिस मार्ग से भी सवारी गुजरेगी, वहां पर तकरीबन 45 मिनट यानी सवारी के गुजरने तक बिजली व्यवस्था बंद रखने की तैयारी की गई है ताकि हादसे नहीं हों। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal Sawari: From where the sawari will start, electricity will remain closed for 45 minutes
महाकाल की सवारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में सोमवार को जिस मार्ग से बाबा महाकाल की सवारी गुजरेगी, वहां पर सवारी निकलते वक्त करीब 45 मिनट के लिए बिजली प्रदाय बंद रहेगा, ताकि कोई हादसा नहीं हो। ये निर्णय कलेक्टर के आदेश पर लिया गया है। 
विज्ञापन


सावन में निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी को लेकर प्रशासन जी-जान से जुट गया है। 10 जुलाई को बाबा महाकाल की श्रावण की प्रथम सवारी निकाली जाएगी। जिला प्रशासन ने सवारी की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए इस बार कड़े निर्णय लिए हैं। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा है कि इस बार जिस मार्ग से भी सवारी गुजरेगी, वहां पर तकरीबन 45 मिनट यानी सवारी के गुजरने तक बिजली व्यवस्था बंद रखने की तैयारी की गई है ताकि हादसे नहीं हों। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि बैरिकेड्स ऊंचे ही रहेंगे, ताकि लोग उस पर चढ़ नहीं सकें। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों पर भी पुलिस विभाग मुस्तैदी से जुटा है।
विज्ञापन

 

Ujjain Mahakal Sawari: From where the sawari will start, electricity will remain closed for 45 minutes
महाकाल सवारी - फोटो : अमर उजाला
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि नगर निगम सवारी मार्ग के जर्जर भवनों पर अपनी ओर से प्रत्येक सवारी निकलने के पूर्व 2-2 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए तथा यह सुनिश्चित करे कि इन भवनों तथा खुली दीवारों पर कोई भी श्रद्धालु न चढ़े। सवारी मार्ग की सभी नालियों को पैक कराया जाए। कलेक्टर ने कोट मोहल्ला, गणगौर दरवाजा, चारधाम मंदिर, छत्रीचौक, कमरी मार्ग, केडी गेट की ओर स्वास्थ्य विभाग की एक-एक एम्बुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह महाकाल मंदिर, महाकाल लोक, चारधाम मंदिर पर स्वास्थ्य विभाग की एक-एक टीम तैनात रहेगी। कलेक्टर ने कहा कि मेडिकल टीम का रिस्पांस टाइम न्यूनतम होना चाहिए। 

कलेक्टर ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी स्थानों पर व्यवस्थित बैरिकेडिंग की जाए एवं पूरे क्षेत्र को सेक्टर में बांटकर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। मप्र विद्युत मंडल को विद्युत व्यवस्था का सेफ्टी ऑडिट करने, सभी ट्रांसफार्मरों पर अपने कर्मचारियों की तैनाती करने एवं आपात समय में बिजली सप्लाय की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed