फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: Goa Chief Minister Pramod Sawant visited Baba Mahakal

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल की शरण में गोवा के मुख्यमंत्री, भस्मारती में हुए शामिल, राज्य के विकास की कामना की

Mon, 11 Sep 2023 08:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 08:08 AM IST
सार

Ujjain Mahakal: भाद्रपद के दूसरे सोमवार पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने अपने मंत्रियों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे नंदीहॉल से भस्मारती में शामिल हुए और गोवा राज्य के विकास की बाबा से कामना की। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Goa Chief Minister Pramod Sawant visited Baba Mahakal
बाबा महाकाल की शरण में गोवा के सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने महाकालेश्वर पहुंचे। भस्मारती में शामिल होकर सीएम सावंत ने गोवावासियों की आरोग्यता और गोवा के विकास की प्रार्थना भगवान महाकाल से की। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए यहां आया था। मेरे साथ हमारे दामोदर नायक और विश्वजीत राणे हैं। गोवा के लोगों को आरोग्यता के साथ इस राज्य को विकास पर ले जाने की कामना मैंने बाबा महाकाल से की है। देश का जिस तरह से विकास हो रहा है बस उसी तरह से गोवा राज्य का भी विकास हो ऐसी ही प्रार्थना बाबा महाकाल से है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित ओम गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि भाद्रपद के दूसरे सोमवार पर आज सुबह गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने अपने मंत्रियों के साथ आए थे, जिन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की इस दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। भस्म आरती के दौरान मुख्यमंत्री बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए जो कि बाबा महाकाल के जयकारों पर जमकर तालियां बजा रहे थे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत एवं मंत्रियों के द्वारा बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उनका श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में स्थित अन्य मंदिरों के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed