फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: Elderly woman crossed three and a half feet barricade to visit Mahakal

Ujjain Mahakal: महाकाल के दर्शन के लिए बुजुर्ग महिला ने किया कुछ ऐसा कि हर कोई हैरान, जानें क्या है मामला

Sun, 19 Mar 2023 08:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Mar 2023 08:03 PM IST
सार

महिला दर्शन करने वालों की भीड़ की वजह से भगवान के दर्शन दूर से नहीं कर पा रही थी। जिससे वो गुस्सा हो गई और अव्यवस्थाओं को लेकर उसने हंगामा खड़ा कर दिया। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Elderly woman crossed three and a half feet barricade to visit Mahakal
महाकाल के दर्शन करने पहुंची महिला बैरिकेड कूदकर गर्भगृह में पहुंच गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन महाकाल के दरबार में रविवार दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब अचानक एक अज्ञात बुजुर्ग महिला साढ़े तीन फुट की बैरिकेडिंग कूद कर गणेश मंडपम से नंदी हॉल में प्रवेश कर गई। सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते उसकं पूर्व ही महिला सीधे गर्भगृह में पहुंची और दर्शन कर निकल गई। हालांकि अब तक मामले में मंदिर समिति की और से कोई भी स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला दर्शन करने वालों की भीड़ की वजह से भगवान के दर्शन दूर से नहीं कर पा रही थी। जिससे वो गुस्सा हो गई और अव्यवस्थाओं को लेकर उसने हंगामा खड़ा कर दिया। बता दें कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मियों ने महिला को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन बेकाबू और गुस्से से आगबबूला महिला किसी की सुनने को तैयार नहीं थी। महिला ने गर्भगृह में ही चिल्लाना शुरू कर किया। सुरक्षाकर्मियों को धक्का दिया और बाबा का जलाभिषेक करने चली गई। 
विज्ञापन


महिला कौन चल रही जांच 
पता किया जा रहा है महिला ने 250 की रसीद ली थी या महिला आम दर्शनार्थियों के साथ निशुल्क वाली लाइन में लग कर मंदिर में आई थी और 250 रुपये की रसीद की लाइन में पहुंच गई। जहां से बैरिकेडिंग कूद सीधा गर्भगृह में प्रवेश कर गई। महिला कौन है, कहां से आई...? इसकी सूचना भी किसी को नहीं है। मंदिर समिति जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed