फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: Devotees saw the new adornment of Baba Mahakal

Ujjain: त्रिपुंड और ॐ लगाकर हुआ आलौकिक शृंगार, जटा स्वरूप में भस्म रमाकर बाबा महाकाल ने भक्तों को दिए दर्शन

Tue, 30 Jan 2024 08:51 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 30 Jan 2024 08:51 AM IST
सार

त्रिपुंड और ॐ लगाकर हुआ आलौकिक शृंगार। नवीन शृंगार देख गूंज उठा जय श्री महाकाल। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन हजारों भक्तों ने किए।

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Devotees saw the new adornment of Baba Mahakal
बाबा महाकाल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी मंगलवार पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का जटा स्वरूप में शृंगार किया गया। इस दौरान पहले बाबा महाकाल को त्रिपुंड, ॐ लगाकर शृंगार किया गया, फिर भस्म रमाई गई। उसके बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण करवाया गया। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन हजारों भक्तों ने किए।

विज्ञापन




विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार सुबह होने वाली भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुले। सर्वप्रथम पुजारी और पुरोहितों के ने भगवान श्री गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय और बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। उसके बाद कपूर आरती की गई। उसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से किया गया और भगवान को बिल्व पत्र अर्पित कर और मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर शृंगारित करने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर महानिवार्णी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। 
विज्ञापन


भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल का जटा स्वरूप में शृंगार किया गया और मुकुट धारण करवाकर आभूषण भी पहनाए गए। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed