फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: If anyone sells meat in the open from tomorrow, action will be taken

Ujjain: कल से किसी ने खुले में मांस बेचा तो होगी कार्रवाई, 154 में से 132 दुकानों पर अब तक हुई कार्रवाई

Thu, 28 Dec 2023 08:48 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 08:48 PM IST
सार

उज्जैन नगर निगम द्वारा लगातार मांस की दुकानों पर कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारी एवं उपायुक्त संजेश गुप्ता ने बताया 132 दुकानों पर नगर निगम ने कार्रवाई की है, और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी सूरत में खुले में मांस नहीं बेचा जाए। 

विज्ञापन
Ujjain: If anyone sells meat in the open from tomorrow, action will be taken
खुले में मांस बेचने वालों पर निगम कार्रवाई कर रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री ने खुले में मांस बेचने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए थे। इस आदेश के बाद उज्जैन नगर निगम ने 154 मे से 132 दुकानों पर दुकान बंद करने की कार्रवाई की। शुक्रवार से इस मामले में नगर निगम सख्त रवैया अपनाएगा।  
विज्ञापन


बता दें कि शहर में अवैध रूप से 300 के करीब चिकन मटन की दुकानें संचालित हो रही हैं और कई स्थानों पर खुले में मछलियां बेची जाती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदभार ग्रहण करते ही पहले आदेश खुले में चिकन-मटन बेचने पर प्रतिबंध लगाने को कहा था। इस आदेश के बाद नगर निगम द्वारा लगातार मांस की दुकानों पर कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारी एवं उपायुक्त संजेश गुप्ता ने बताया 132 दुकानों पर नगर निगम ने कार्रवाई की है, और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी सूरत में खुले में मांस नहीं बेचा जाए। 
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा दुकान बंद करने के बाद अवैध रूप से कुछ लोगों ने फिर से दुकान खोली है। शुक्रवार से नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा, क्योंकि समझाइश की अवधि पूरी हो चुकी है और अब शहर मे जो भी खुले में मांस बेचेगा उसकी सामग्री जब्त की जाएगी और यदि वह खाने योग्य नहीं है तो उसे नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed