{"_id":"65d60d957d5571aa5d05789d","slug":"ujjain-high-price-of-garlic-increases-farmers-worries-cctv-cameras-installed-in-fields-due-to-fear-of-theft-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: लहसुन की ऊंची कीमत ने बढ़ाई किसानों की चिंता, चोरी के डर से खेतों में लगवाए सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: लहसुन की ऊंची कीमत ने बढ़ाई किसानों की चिंता, चोरी के डर से खेतों में लगवाए सीसीटीवी कैमरे
Thu, 22 Feb 2024 01:00 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:00 PM IST
सार
इस वर्ष लहसुन की फसल ने एक तरह से किसानों की बल्ले-बल्ले कर दी है। थोक मंडी में किसानों की लहसुन 25 से 30 हजार रुपये क्विंटल बिक रही है। खेरची बाजार में लहसुन 500 से 600 रुपये किलो आम ग्राहकों को मिल रहा है। इधर किसानों ने फसल की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। किसानों ने अपने लहसुन के खेत में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं, साथ ही कुछ मजदूरों को भी तैनात कर दिया है, ताकि लहसुन की फसल कोई चुरा न ले जाए।
विज्ञापन
जीवन सिंह ठाकुर ने लहसुन के खेतों की निगरानी के लिए लगवाए सीसीटीवी कैमरे।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
पूरे देश में लहसुन के भाव आसमान पर हैं। लहसुन को लेकर सिर्फ खरीदार ही चिंतित नहीं, बल्कि किसान भी घबराए हुए हैं। दरअसल, किसानों को डर सता रहा है कि लहसुन की बढ़ती कीमत के बीच कहीं उनकी चोरी न शुरू हो जाए, इसलिए किसान अब खेतों में सुरक्षा के इंतजाम करते दिख रहे हैं। हाल ही में मध्यप्रदेश के उज्जैन से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर किसानों ने अपने लहसुन के खेत में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं, साथ ही कुछ मजदूरों को भी तैनात कर दिया है, ताकि लहसुन की फसल कोई चुरा न ले जाए।
इस वर्ष लहसुन की फसल ने एक तरह से किसानो की बल्ले-बल्ले कर दी है। थोक मंडी में किसानों की लहसुन 25 से 30 हजार रुपये क्विंटल बिक रही है। खेरची बाजार में लहसुन 500 से 600 रुपये किलो आम ग्राहकों को मिल रहा है। फिलहाल लहसुन का भाव बहुत अच्छा चल रहा है। ऐसे में लहसुन उत्पादक किसान बेहद खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन इस खुशी के साथ किसानों को एक चिंता भी है और वह है खेतों में खड़े लहसुन की रखवाली की। लहसुन की फसल चोरी होने की चिंता किसानों को सता रही है। अधिक भाव लहसुन के होने के कारण खेतों में खड़ी लहसुन की फसल चोरी होने का डर है। ऐसे में फसल की सुरक्षा के लिए किसान हर तरह के प्रयास कर रहे हैं।
उज्जैन के चिंतामन रोड़ स्थित ग्राम मंगरोला के किसान जीवन सिंह ठाकुर ने खेत में खड़ी लहसुन की फसल की सुरक्षा के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। किसान जीवन सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अपनी लहसुन की देखरेख के लिए खेतों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिससे खेती पर नजर रखी जा सके। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वे घर बैठे 24 घंटे अपने खेत पर नजर रखते हैं। साथ ही गांव के अन्य किसानों ने खेत के चारों और अधिक लाइटें लगवा कर रात दिन सुरक्षा कर रहे हैं। कुछ किसानों ने रात के लिए प्राइवेट गार्ड भी खेत पर रखे हैं जो लगातार लहसुन की फसल की सुरक्षा कर रहे हैं।