फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Gets Daily Water Supply After 8 Years: Narmada Pipeline to Gaughat Ends Summer Crisis

Ujjain News: आठ साल बाद उज्जैन में बुझी प्यास, गर्मी में भी नहीं तरसे शहरवासी, सीएम के निर्देश से बदली तस्वीर

Thu, 02 Jul 2026 04:16 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 04:16 PM IST
सार

उज्जैन में आठ साल बाद पूरी गर्मी प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर नर्मदा का पानी सीधे गऊघाट फिल्टर प्लांट पहुंचाने से गंभीर डैम पर निर्भरता घटी और जल भंडार सुरक्षित रहा। नई व्यवस्था से जल संकट और कम दबाव की समस्या से भी राहत मिली।

विज्ञापन
Ujjain Gets Daily Water Supply After 8 Years: Narmada Pipeline to Gaughat Ends Summer Crisis
गंभीर डैम में अब भी है पानी

विस्तार

उज्जैन शहर के लिए इस बार की गर्मी राहत लेकर आई। आठ साल बाद शहर को प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति मिली है। वजह बना नर्मदा का पानी जो सीधे गऊघाट फिल्टर प्लांट तक पहुंचा। वरना हर साल PHE गर्मी में एक दिन छोड़कर पानी देता था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जल निगम, नगर निगम और PHE की टीम ने मिलकर ये व्यवस्था बनाई और शहर की दशकों पुरानी परेशानी दूर कर दी।

विज्ञापन


उज्जैन शहरवासियों ने इस बार गर्मी में पानी के लिए लाइन नहीं लगाई, न टैंकरों का इंतजार किया। 2017 के बाद पहली बार पूरा सीजन नियमित जलप्रदाय होता रहा। इसकी बड़ी वजह बनी जल निगम की नई रणनीति। अब नर्मदा का पानी सिर्फ गंभीर डैम तक ही नहीं रोका गया, बल्कि सीधे गऊघाट फिल्टर प्लांट तक पहुंचाया गया। इससे गंभीर डैम पर निर्भरता घटी और उसका जल भंडार भी बचा रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Datia Assembly By Election: दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखें तय, 30 जुलाई वोटिंग, तीन अगस्त को मतगणना
विज्ञापन
विज्ञापन


27 जून को गंभीर डैम में 424 एमसीएफटी पानी दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल इसी दिन सिर्फ 281 एमसीएफटी था। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और जल निगम के महाप्रबंधक घनश्याम उपाध्याय की टीम ने पूरी गर्मी मॉनिटरिंग की। PHE के कार्यपालन यंत्री वैभव भावसार और सहायक यंत्री शिवम दुबे की मौजूदगी से मैदानी अमले को मजबूती मिली।

नगर निगम फिलहाल रोज करीब 7 एमसीएफटी नर्मदा का पानी ले रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश पूरी तरह सक्रिय होने तक नर्मदा से पानी लेना जारी रहेगा, ताकि सप्लाई न टूटे। नई व्यवस्था से कई इलाकों में प्रेशर की समस्या भी खत्म हो गई।

आठ साल से हर गर्मी में एक दिन छोड़कर पानी मिलने से लोग परेशान थे। गंभीर डैम का जलस्तर गिरते ही संकट गहरा जाता था। लेकिन इस बार CM डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर बनी रणनीति ने तस्वीर बदल दी। लोगों को राहत मिली और गंभीर डैम का पानी भी अगली गर्मी के लिए सुरक्षित हो गया।

गंभीर डेम में अब भी है पानी

गंभीर डेम में अब भी है पानी

 

गंभीर डेम में अब भी है पानी

गंभीर डेम में अब भी है पानी

 

गंभीर डेम में अब भी है पानी

गंभीर डेम में अब भी है पानी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed