फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Electricity will not remain closed during the ride of Mahakal the impact of the news of Amar Ujala

Ujjain: महाकाल की सवारी के दौरान नहीं रहेगी बिजली बंद, कलेक्टर ने बदला निर्णय, अमर उजाला की खबर का असर

Mon, 10 Jul 2023 03:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Jul 2023 03:34 PM IST
सार

बाबा महाकाल की सवारी मार्ग में दो दिन पहले कलेक्टर ने 45 मिनट बिजली बंद करने की बात कही थी। खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद अब जनसंपर्क विभाग ने एक प्रेस नोट जारी कर बिजली बंद करने की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन
Ujjain: Electricity will not remain closed during the ride of Mahakal the impact of the news of Amar Ujala
सवारी मार्ग की बिजली नहीं रहेगी बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैसे तो सवारी के दौरान विद्युत विभाग की सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेगी, लेकिन दूसरे स्थानों की गाइडलाइन का पालन करते हुए हम क्रमबद्ध तरीके से उन क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय लगभग 45 मिनट तक बंद करेंगे, जहां से यह सवारी होकर गुजरेगी। क्योंकि इन क्षेत्रों में लाखों श्रद्धालु उस समय बाहर रहेंगे। जिनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह निर्णय लिया गया है। जिससे कि विद्युत से संबंधित किसी भी दुर्घटना की आशंका को समाप्त किया जा सके। यह बात दो दिन पहले उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बाबा महाकाल की सवारी को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर मीडिया से कही थी। सवारी के दौरान बिजली बंद करने के निर्णय को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर से उसी समय कई सवाल उठाए थे, लेकिन तब कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम का कहना था कि हमारे पास इसके लिए सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध है।
विज्ञापन


इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाने के साथ ही जिम्मेदारों को यह बताने की कोशिश की थी कि विद्युत बंद करने से सवारी के दौरान आखिर क्या-क्या समस्याएं आएगी। रविवार शाम तक तो इस मामले को जिम्मेदारों ने गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन सोमवार सुबह जनसंपर्क विभाग ने एक प्रेस नोट जारी कर यह बताने की कोशिश की कि सवारी के दौरान विद्युत प्रदाय बंद करने का कोई निर्णय लिया ही नहीं गया है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री के नाम से जारी किए गए इस समाचार में यह बताया गया कि सवारी के दौरान सवारी मार्ग पर अनवरत विद्युत प्रदाय सुनिश्चित करने के साथ ही किसी प्रकार के करंट लीकेज की संभावना को रोकने के लिए यहां फाइबर शीट लगा दी गई है। इसीलिए सवारी के दौरान विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अनवरत एवं सुरक्षित विद्युत प्रदाय किया जाएगा। जनसंपर्क विभाग ने तो विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री के नाम पर यह समाचार जारी कर दिया लेकिन शायद विभाग के जिम्मेदारों को यह पता नहीं है कि कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम सवारी के दौरान नया प्रयोग करते हुए विद्युत प्रदाय बंद रखने का निर्णय लिए जाने की बात पहले ही कह चुके थे। 
विज्ञापन


जनसंपर्क विभाग भले ही यह बात कहें की सवारी के दौरान विद्युत प्रदाय बंद करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया, लेकिन अमर उजाला के पास कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम का वह वीडियो मौजूद है, जिसमें उन्होंने यह बात कही थी कि इस बार सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे स्थानों की गाइडलाइन का पालन करते हुए क्रमबद्ध तरीके से सवारी मार्ग  के उन क्षेत्रों में लाइट बंद की जाएगी। जहां-जहां से यह सवारी होकर गुजरेगी। उन्होंने सवारी मार्ग पर बिजली बंद करने का समय कुल 45 मिनट भी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed