फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: DG Rajesh Chawla reached Bhairavgarh jail on surprise inspection said to get money to the employees

Ujjain: औचक निरीक्षण पर भैरवगढ़ जेल पहुंचे डीजी राजेश चावला, कर्मचारियों को जल्द रुपये दिलाने की कही बात

Wed, 18 Oct 2023 10:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 18 Oct 2023 10:58 AM IST
सार

Ujjain: डीजी का पदभार संभालने के बाद राजेश चावला औचक निरीक्षण करने भैरवगढ़ जेल पहुंचे। जहां उन्होंने कम्प्यूटर रुम और भोजन रूम का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Ujjain: DG Rajesh Chawla reached Bhairavgarh jail on surprise inspection said to get money to the employees
भैरवगढ़ जेल का निरीक्षण करने पहुंचे डीजी चावला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीजी का पदभार संभालने के पहली बार राजेश चावला औचक निरीक्षण पर केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ पहुंचे। उन्होने बंदियों से चर्चा की, वहीं भोजनशाला के साथ गतिविधियों का जायजा लिया। केन्द्रीय जेल पहुंचने पर जेल अधीक्षक मनोज साहू ने उनकी अगवानी की। डीजी करीब 2 घंटे तक यहां रहे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डीजी राजेश चावला पदभार संभालने के बाद सीधे केन्द्रीय जेल पहुंच गये। औचक जेल पहुंचने पर जेल प्रशासन अलर्ट हो गया। अधीक्षक मनोज साहू ने उनकी अगवानी की। डीजी ने कम्प्यूटर शाखा का जायजा लिया और भोजनशाला देखने पहुंचे। जहां उन्होंने भोजन टेस्ट किया। उन्होने बंदियों से चर्चा कर उनके द्वारा बनाई जा रही मूर्तियां, बुनाई कार्य, कम्बल निर्माण के साथ अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। जेल प्रशासन द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों के साथ सुधार के लिये किये जा रहे कामों की प्रशंसा की।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद भोपाल रवाना होने से पहले उनसे मिलने के लिये जेल कर्मचारी पहुंचे और बताया कि कुछ माह पहले हुए जीपीएफ/डीपीएफ घोटला के बाद से उन्हें अब तक उनकी जिंदगीभर की कमाई नहीं मिल पाई है। पूर्व में जांच के दौरान और शासन द्वारा खातों में राशि डालने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन राशि के इंतजार में कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं, अब तक राशि नहीं मिल पाई है। उन्होंने कर्मचारियों की बात सुनकर शीघ्र निराकरण कराने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed