फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain CM Mohan Yadav says Shipra water will remain in mother Shipra Sevarkhedi-Silarkhedi dam will be built

Ujjain: CM मोहन बोले- मां शिप्रा में ही रहेगा शिप्रा का जल, करोड़ों की लागत से बनेगा सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी डैम

Sat, 15 Jun 2024 06:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Jun 2024 06:15 PM IST
सार

मां शिप्रा शुद्धिकरण का संकल्प लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, मां शिप्रा में ही रहेगा शिप्रा का जल। 600 करोड़ की लागत से सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी डैम तैयार होगा।

विज्ञापन
Ujjain CM Mohan Yadav says Shipra water will remain in mother Shipra Sevarkhedi-Silarkhedi dam will be built
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज हमारे कई साल का संकल्प मूर्तरूप लेने जा रहा है। हमने सभी संतों के साथ यह संकल्प लिया था कि शिप्रा नदी के जल को निर्मल और स्वच्छ बनाएंगे और कान्ह नदी का पानी शिप्रा में मिलने से रोकेंगे। कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना के माध्यम से अब कान्ह का दूषित जल मां शिप्रा के किसी भी तट पर नहीं मिलेगा। कान्ह का पानी गंभीर नदी के निचले किनारे तक पहुंचाया जाएगा, जिसे शुद्धिकरण किया जाएगा और आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। 600 करोड़ रुपये की लागत से आने वाले समय में सेवरखेड़ी में बैराज निर्मित कर शिप्रा का पानी लिफ्ट कर सिलारखेड़ी ले जाया जाएगा और वहां से पुन: शिप्रा में छोड़ा जाएगा। इससे शिप्रा का पानी शिप्रा में ही रहेगा। यह बातें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को ग्राम डेंडिया स्थित शनि मंदिर के पास आयोजित 817 करोड़ की लागत से कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना एवं अन्य भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में लगभग 598.66 करोड़ की लागत से बनने वाली कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना का भूमिपूजन किया। इसके अतिरिक्त लगभग 217 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पांच हजार करोड़ की लागत से उज्जैन-जावरा फोरलेन वाया नागदा का शीघ्र निर्माण पूरा होगा। वहीं, उज्जैन-इंदौर सिक्सलेन का शीघ्र भूमिपूजन किया जाएगा। विकास का यह क्रम संत समाजजनों के सहयोग से निरंतर जारी रहेगा। विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि 16 जून को पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके माध्यम से श्रद्धालु कम समय में महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर जैसे तीर्थ स्थानों पर पहुंच सकेंगे। वहीं, उज्जैन से पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा के माध्यम से यात्री उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, इंदौर, सिंगरौली और खजुराहो की हवाई सेवा का लाभ भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान कार्डधारियों के लिए नि:शुल्क रहेगी एयर एंबुलेंस सेवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में निरंतर विकास के कार्य चल रहे हैं तथा यहां के निवासियों को नित्य कई सौगातें मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पात्रता धारी अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं, जिससे उन्हें पांच लाख रुपये तक की नि:शुल्क उपचार का लाभ प्राप्त हो सके। एयर एंबुलेंस सेवा के माध्यम से आयुष्मान कार्ड धारी गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को कम समय में मुंबई, दिल्ली जैसे शहरों पर उपचार हेतु पहुंचाया जाएगा। यह सेवा आयुष्मान कार्ड धारियों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बीमार व्यक्ति की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है।



भगवान कृष्ण और राम के लीला स्थलों का होगा विकास
उज्जैन और इंदौर संभाग सहित प्रदेश के सभी देवस्थानों व सभी धार्मिक पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा। भगवान महाकाल के महालोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया। उसके बाद उज्जैन की दशा बदली है। यहां के लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाकाल लोक में स्थित सप्तऋषियों की प्रतिमाएं जो क्षतिग्रस्त हो गई थी, उन्हें उज्जैन में ही कलाकारों द्वारा ठोस पत्थर तराशकर निर्मित किया जा रहा है। उन्हें शीघ्र ही महाकाल लोक में पुनर्स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान राम और कृष्ण के समय के ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी रहे स्थलों का विकास किया जाएगा।

उज्जैन में लगेगा प्रतिमाएं बनाने का कारखाना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में प्रतिमाएं बनाने का कारखाना स्थापित किया जाएगा। यहां बनी प्रतिमाएं प्रदेश और देश के कोने-कोने तक पहुंचेंगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही पीतल से भी यहां प्रतिमाएं बनाई जाएंगी। पूजा-पाठ सामग्री, भगवान की पोशाक, पूजा के पात्र भी प्रदेश में बनवाकर देश के कोने-कोने में उपलब्ध कराS जाएंगे। शासन द्वारा विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के पाठ्यक्रम में धार्मिक प्रसंगों को भी जोड़ा गया है।




उज्जैन को 816 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 816 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत के कुल 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया, जिनमें 598 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना का निर्माण
  • 38 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से दताना से नागझिरी मार्ग का निर्माण
  • 24 करोड़ आठ लाख रुपये की लागत से तराना में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन में उन्नयन/निर्माण
  • 21 करोड़ सात लाख रुपये की लागत से तरण ताल से देवास रोड वाया कलेक्टोरेट एवं मंगलनाथ से चककमेड तक मार्ग निर्माण
  • 14 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से घटिया में नवीन शासकीय आईटीआई का निर्माण
  • 12 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से उज्जैन में चार मार्गों का निर्माण
  • नौ करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से सिंहस्थ अंतर्गत रत्नाखेड़ी, मंगरोला, चांदुखेड़ी, जलालखेड़ी, नागदा मार्ग का निर्माण
  • नौ करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से जमालपुरा, कोकलाखेडी, नईखेड़ी सिलोदामोरी मार्ग का निर्माण
  • सात करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से चादमुख सिकंदरी गंगेडी ब्रजराज खेडी छायन मार्ग का निर्माण
  • चार करोड़ रुपये की लागत से काल भैरव मंदिर पार्किंग बाउंड्रीवाल, शेड, रेलिंग आदि का निर्माण का भूमिपूजन किया गया
  • इसके अतिरिक्त 22 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से पूर्ण किए गए 23 विकास कार्यों का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया
  • इनमें आठ करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से 18 ग्रामों में नल-जल योजना निर्माण कार्य
  • तीन करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से उज्जैन में प्रशिक्षण केन्द्र के छात्रावास भवन निर्माण
  • तीन करोड़ 25 लाख की लागत से केन्द्रीय जेल उज्जैन परिसर में खुली जेल का निर्माण
  • 99 लाख रुपये की लागत से मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसरंचना विकास निगम के विभिन्न कार्यों का निर्माण
  • 73 लाख रुपये की लागत से आक्याजागीर में हायर सेकेन्डरी स्कूल का उन्नयन
  • 27 लाख रुपये की लागत से उज्जैन में पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास भवन का निर्माण शामिल है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed