फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Bulldozer will run on house of Piyush main accused gaming betting case other accused on police remand

Ujjain Crime: गेमिंग सट्टे के मुख्य आरोपी पीयूष के घर चलेगा बुलडोजर, अन्य आरोपी 20 जून तक पुलिस रिमांड पर

Sat, 15 Jun 2024 07:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Jun 2024 07:47 PM IST
सार

गेमिंग सट्टे के मुख्य आरोपी पीयूष के घर मध्यप्रदेश सीएम डॉ. मोहन यादव का बुलडोजर चलेगा। अन्य आरोपियों को 20 जून तक पुलिस रिमांड पर सौंपकर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

विज्ञापन
Ujjain Bulldozer will run on house of Piyush main accused gaming betting case other accused on police remand
पुलिस रिमांड पर आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्राइम ब्रांच, साइबर टीम, थाना नीलगंगा और थाना खाराकुआं के साथ मिलकर उज्जैन पुलिस ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 करोड़ 98 लाख रुपये नकदी सहित सात देशों की विदेशी करेंसी, मोबाइल, लैपटॉप, आईपैड, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सिम के साथ पंजाब, राजस्थान और मध्यप्रदेश के रहने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गेमिंग सट्टे का यह एक ऐसा मामला था, जिसकी दबिश डालने के लिए पुलिस को खुद दो से तीन दिनों तक आरोपियों की रेकी करने के साथ ड्रोन से भी नजर रखनी पड़ी थी। इन आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस गेमिंग सट्टे के मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा को गिरफ्तार तो नहीं कर पाई है। लेकिन उसके खिलाफ ऐसा शिकंजा जरूर कसा जा रहा है, जिससे कि पीयूष जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में आ सके।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उज्जैन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी थी, जिसमें पुलिस ने 14 करोड़ 98 लाख रुपये की नकदी के साथ गेमिंग सट्टा खेलने वाले नौ लोगों को हिरासत में ले लिया था। इस मामले में पुलिस आरोपी पीयूष चोपड़ा को गिरफ्तार तो नहीं कर पाई थी। लेकिन उसके खिलाफ पुलिस ने 10,000 का इनाम घोषित करने के साथ ही लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है, जिससे कि पीयूष भारत छोड़कर किसी अन्य देश नहीं जा सके।
विज्ञापन


सोर्स बताते हैं कि पुलिस और नगर निगम के अधिकारी इन दोनों गेमिंग सट्टे के मुख्य आरोपी पीयूष की संपत्ति की जानकारी जुटाना में लगे हुए हैं। इसका सीधा सा अर्थ यही है कि आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुलडोजर पीयूष के मुसद्दीपुरा और 19 ड्रीम्स स्थित मकान पर जल्द ही चलने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी आरोपियों को भेजा 20 तक रिमांड पर
इस मामले में पुलिस ने गेमिंग सट्टे के आरोपी जसप्रीत उर्फ रूबल पिता हरमंदर सिंह उम्र 30 साल निवासी 2730 अमरपुरा लुधियाना पंजाब, रोहित पिता सुरजीत सिंह उम्र 26 साल निवासी रेलवे कॉलोनी नीमच म.प्र., गुरप्रीत सिंह पिता सरदार गुरमिल सिंह उम्र 36 साल निवासी पंजाब माता नगर लुधियाना पंजाब, मयूर जैन पिता विजय जैन उम्र 30 साल निवासी बगाना नीमच, सतप्रीत सिंह पिता परमजीत सिंह उम्र 34 साल निवासी शहीद भगत सिंह नगर लुधियाना पंजाब, आकाश मसीही पिता अजय मसीही उम्र 26 साल निवासी मिशन अस्पताल के पास नीमच, चेतन नेगी पिता स्वर्गीय पूरनचंद नेगी उम्र 37 साल निवासी शराबानगर लुधियाना पंजाब, हरीश पिता राजमल तेली उम्र 36 साल निवासी डाक बंगला रोड निंबाहेडा राजस्थान, गौरव पिता सूरजमल जैन उम्र 26 साल निवासी कंचननगर नीमच म.प्र. को न्यायालय में पेश किया था। जहां से उन्हें 20 जून तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है। 

पुलिस कार्रवाई पर भी उठे सवाल, दो दिनों से हो रही थी रेकी तो कैसे भाग गया मुख्य सरगना
सट्टे के विरुद्ध मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई उज्जैन में होने के नाम पर पुलिस जमकर वाहवाही तो लूट रही है। लेकिन इस कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा बताई गई कहानी से कहीं न कहीं सवालिया निशान भी खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हम पिछले दो से तीन दिनों से सभी आरोपियों पर निगाह रखे हुए थे। स्मार्ट सिटी के कैमरे के साथ ही ड्रोन का उपयोग भी इन आरोपियों की रेकी के लिए किया जा रहा था। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि जब सभी आरोपियों पर पुलिस की निगाह थी तो ऐसे में गेमिंग सट्टे का मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा कार्रवाई के दौरान आखिर फरार कैसे हो गया?


नए-नए लोगों को देखकर कॉलोनीवासियों ने की थी पीयूष से शिकायत
सोर्स बताते हैं कि पीयूष के घर आए दिन नए-नए लोगों के आने पर 19 ड्रीम्स कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने आपत्ति जताई थी और इसकी शिकायत पीयूष से भी की थी। लेकिन पीयूष ने जब इस मामले में ठीक से जवाब नहीं दिया था तो कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को फोन पर भी की थी। बताया तो यह भी जाता है कि जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह सभी यहीं पर रहते थे और 25 से 30 हजार प्रतिमाह के हिसाब से गेमिंग सट्टे का काम संभालते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed