MP Crime: भाजपा नेता के सोशल मीडिया एक्सपर्ट की कैसे हुई मौत? तीन दिन बाद नदी में मिला शव; दोस्त ने कही यह बात
नीलगंगा थाने के एसआई लक्ष्मण उइके ने बताया पुलिस को शिप्रा नदी में काले कपड़े में युवक का शव मिला है। उसकी पहचान अमन व्यास पिता भैरवलाल व्यास के रूप की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अमन की मौत का सही कारण सामने आएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला के सोशल मीडिया एक्सपर्ट अमन व्यास का शव तीन दिन बाद शिप्रा नदी में मिला है। अमन तीन से लापता गया था, परिजन, दोस्त और पुलिस उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच शनिवार को मंगलनाथ मंदिर के पास शिप्रा नदी में उसका शव मिला। पुलिस शव लेकर जिला अस्पताल पहुंची तो वहां भाजपा नेता और कार्यकतार्ओं समेत बड़ी संख्या में रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। अमन की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, वह अचानक क्यों लापता हुआ, क्या उसने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई है, अगर यह हत्या तो ऐसा किसने और क्यों किया? इन सभी सवालों को जवाब अब पुलिस को तलाशने हैं
एसआई लक्ष्मण उइके ने बताया पुलिस को शिप्रा नदी में लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो काले कपडे में युवक का शव मिला। शव की हालत देखकर लग रहा है कि वह दो तीन दिन से पानी में था। शरीर पानी से गलकर क्षत विक्षत हो रहा है। परिजनों ने उसकी पहचान अमन व्यास पिता भैरवलाल व्यास के रूप की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अमन की मौत का सही कारण सामने आएगा। अमन अपने माता पिता का इकलौता बेटा था, वे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
तीन दिन पहले लापता हुआ
परिजनों ने बताया अमन तीन दिन से लापता था। बुधवार शाम को आखिरी बार उससे बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया जो देर रात तक चालू नहीं हुआ। परिजनों और दोस्तों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। 24 घंटे तक उसका पता नहीं चला तो गुरुवार शाम नीलगंगा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
बोरमुंडला बोले - डेढ़ साल से साथ काम कर रहा था
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुट गई। भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि विगत डेढ़ साल से अमन साथ में काम कर रहा था। बुधवार शाम उसे कॉल किया तो फोन बंद था। पहले सोचा कि मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज होंगी, लेकिन देर शाम को दोबारा कॉल लगाया तब भी उसका फोन बंद मिला। इसके बाद उन्होंने उसके साथी सुनील प्रजापत को फोन लगाया। उसने बताया कि अमन कहीं नहीं मिल रहा है, उसके सभी दोस्तों से पूछ लिया। झारडा स्थित उसके घर भी संपर्क किया, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था। इसके बाद जिला अध्यक्ष बोरमुंडला ने एसपी प्रदीप शर्मा को अमन के लापता होने की सूचना दी। बोरमुंडला ने कहा कि अमन नेक इंसान था यह घटना बहुत दु:खद है।
रूम मेट बोला- अमन को कोई परेशानी नहीं थी
रूम मेट सुनील प्रजापति ने बताया कि वह और अमन करीब दो साल से वह विष्णुपुरा में साथ रहते है। अमन इंदौर से एमबीए कर रहा था। कुछ दिनों से अमन की तबियत खराब थी, लेकिन वह किसी प्रकार के डिप्रेशन में नहीं था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। बुधवार शाम को वह अचानक लापता हो गया, उसका फोन बंद था तो जिला अध्यक्ष ने उसकी तलाश के लिए फोन भी लगाया था। जब वो नहीं मिला तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
