फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Attack on police, finger of police station incharge who went to arrest accused in suicide case broken

Ujjain: पुलिस पर हमला, आत्महत्या मामले मे आरोपी को गिरफ्तार करने गए थाना प्रभारी की उंगली तोड़ी

Wed, 11 Oct 2023 07:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 11 Oct 2023 07:12 PM IST
सार

उज्जैन में चार माह पूर्व शिल्पा राजपूत नामक नवविवाहिता ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पति को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हो गया। थाना प्रभारी की उंगली तोड़ दी गई। 

विज्ञापन
Ujjain: Attack on police, finger of police station incharge who went to arrest accused in suicide case broken
हमले में नीलगंगा थाना प्रभारी विवेक कनोडिया की उंगली फ्रैक्चर हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले में पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है। आत्महत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों में पहले तो अभद्रता की फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई। घटना में थाना प्रभारी की उंगली फ्रैक्चर हो गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 14 जून 2023 को इंदौर रोड स्थित शिवांश एलीगन्स हाईराइज बिल्डिंग की छठी मंजिल से एक नवविवाहिता ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने वाली शिल्पा राजपूत ने इस दौरान अंग्रेजी में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच करने के बाद अपराध क्रमांक 394/2023 मे 304 बी के तहत प्रकरण दर्ज किया था। बताया जाता है कि इस मामले में नीलगंगा थाना पुलिस को पिछले काफी समय से मृतका के पति मोहित राजपूत की तलाश थी, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद वह गिरफ्त में नहीं आ रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि मोहित अपने पिता के घर इंदौर में है, जिस पर पुलिस तुरंत उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। जहां परिवार के लोगों ने नीलगंगा थाना प्रभारी और उनकी टीम पर हमला कर दिया जिससे थाना प्रभारी की उंगली फ्रैक्चर हुई है। 
विज्ञापन


नीलगंगा थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि लगभग चार माह पूर्व शिल्पा राजपूत नामक नवविवाहिता ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में उसके पति मोहित पिता महेश राजपूत की गिरफ्तारी होना शेष थी। हमें सूचना मिली थी कि मोहित अपने पिता के इंदौर स्थित प्रीमियम पार्क कॉलोनी में है। सूचना के बाद जब हम उसे पकड़ने पहुंचे तो मोहित की भाभी, मां और पिता ने मोहित को गिरफ्तार करने से हमें रोका। इस दौरान मोहित ने भी उज्जैन से गई टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हमला किया। इस हमले के दौरान मेरी सीधे हाथ की तीसरी उंगली में फ्रैक्चर आया है। घटना के बाद उज्जैन से गई टीम ने मोहित को गिरफ्तार किया।पूरे मामले में सबसे पहले बाणगंगा थाने में संपूर्ण घटना की रिपोर्ट लिखाई। इस घटना में थाना प्रभारी विवेक कनोडिया के अलावा और किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed