फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: A tribal woman was gang-raped in exchange for work, the victim ran away half-naked to escape.

Ujjain: काम दिलाने के बदले आदिवासी महिला के साथ हुआ गैंगरेप, चंगुल से छूटकर अर्धनग्न अवस्था में भागी पीड़िता

Fri, 21 Jun 2024 05:07 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 05:07 PM IST
सार

उज्जैन में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। काम दिलाने का झांसा देकर महिला को फंसाया गया फिर दो लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Ujjain: A tribal woman was gang-raped in exchange for work, the victim ran away half-naked to escape.
उज्जैन जिले में आदिवासी महिला से गैंग रेप किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएम के गृह नगर में काम की तलाश में आई एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना में शामिल दो आरोपी काम दिलाने के बहाने महिला को उज्जैन से लगभग 20 किलोमीटर दूर ताजपुर ले गए फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। 
विज्ञापन


पंवासा थाना प्रभारी रविंद्र कटारे ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक महिला अर्धनग्न हालत में घूम रही है, जिसके साथ किसी ने दुष्कर्म किया है। जानकारी के बाद जब कार्रवाई की गई तो घटना सही पाई गई। इसमें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जबलपुर और मंडला में रहने वाले दो प्रेमी युगल घर से भाग आए थे, जिन्होंने पहले शादी की और उसके बाद इंदौर से उज्जैन पहुंच गए। यहां पर यह दोनों काम की तलाश में इंदिरा नगर क्षेत्र में घूम रहे थे कि तभी इन्हें रवि नामक एक युवक मिला। इसने दोनों को काम देने का झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाया और यहां से ताजपुर ले गया। यहां उसने अपने एक अन्य मित्र इमरान को झोपड़ी के पास बुलाया और वह महिला के पति को जरूरत का सामान दिलाने के लिए उज्जैन ले आया। जहां महिला का पति कुछ सामान खरीदता इसके पहले ही बहाना बनाकर रवि उसे छोड़कर फिर ताजपुर पहुंच गया। जहां इमरान पहले ही महिला के साथ झोपड़ी में दुष्कर्म कर चुका था। इस दौरान महिला डरी और घबराई हुई थी, लेकिन फिर भी रवि ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इस सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला ने जैसे तैसे हिम्मत जुटाई और अर्धनग्न अवस्था में ही वह झोपड़ी से गांव की ओर भागने लगी। तभी उसे कुछ लोग खेत पर काम करते हुए दिखे थे जिनके माध्यम से ही वह बच पाई। 
विज्ञापन


रात भर चली सर्चिंग फिर पकड़ाए आरोपी
इस पूरे मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सबसे पहले तो पुलिस दुष्कर्म पीड़िता की भाषा नहीं समझ पा रही थी इसके लिए उन्हें चिमनगंज थाने के एएसआई दिनेश बरकड़े को बुलाना पड़ा। जिन्होंने महिला की बात सुनी और उसके साथ हुई पूरी आप बीती थाना प्रभारी को बताई। इसके बाद इस पूरे मामले की सर्चिंग की गई, जिसमें लगभग तीन दर्जन कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों को पहचाना गया और फिर उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को पकड़ने के दौरान स्थितियां कुछ ऐसी बनी कि आरोपी इस दौरान भागते-भागते घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed