फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: A prisoner lodged in jail seven days ago in a murder case died after falling in the bathroom

Ujjain: हत्या के मामले में सात दिन पहले जेल में बंद हुआ कैदी बाथरूम में गिरकर मरा, तराना से लाया गया था

Fri, 19 Jan 2024 04:05 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 Jan 2024 04:05 PM IST
सार

भैरवगढ़ जेल में रिश्तेदार की हत्या के जुर्म में आजीवन की सजा काट रहे एक कैदी की गुरुवार रात जेल में ही मौत हो गई। वह बाथरूम में गिर गया था, अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। कुछ दिन पहले ही उसे कोर्ट ने सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन
Ujjain: A prisoner lodged in jail seven days ago in a murder case died after falling in the bathroom
भैरवगढ़ जेल में कैदी की मौत का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन की भैरवगढ़ जेल के बाथरूम में गिरकर एक कैदी की मौत हो गई। उसे आठ दिन पहले ही कोर्ट ने हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। गिरने की खबर मिलते ही तत्काल उसे अस्पताल लाया गया। गुरुवार रात ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। 
विज्ञापन


भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा होने के बाद तराना के मोडख़ेड़ा में रहने वाले इंदरसिंह पिता भेरूसिंह को 13 जनवरी को भैरवगढ़ जेल लाया गया था। गुरुवार रात वह बाथरूम में गिरा और उसकी मौत हो गई। तत्काल उसे अस्पताल लेकर आए जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर पता चलने के बाद जेल में हड़कंप मच गया था। सूचना के बाद उसके परिवार के लोग आ गए थे। पुलिस ने बताया इंदरसिंह ने 23 मई 2018 को उसने अपने रिश्तेदार की हत्या कर दी थी और 11 जनवरी को ही कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 13 जनवरी को उसे तराना से जेल भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed