फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two smugglers were caught while trying to deliver MD drugs worth Rs 4.60 lakh on a Bullet.

Ujjain Crime: खाचरौद में 4.60 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; नाकाबंदी में बड़ी कार्रवाई

Tue, 17 Feb 2026 07:01 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 07:01 AM IST
सार

खाचरौद पुलिस ने रतलाम रोड पर नाकाबंदी कर दो आरोपियों को 46 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत 4.60 लाख रुपए है। बुलेट और तीन मोबाइल भी बरामद हुए, आरोपियों को चार दिन की रिमांड मिली। 

विज्ञापन
Two smugglers were caught while trying to deliver MD drugs worth Rs 4.60 lakh on a Bullet.
आरोपी पकड़ाए - फोटो : credit

विस्तार

नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने जिलेभर में अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में खाचरौद पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्त में लेते हुए उनके पास से 46 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है, जिसकी कुल कीमत 4.60 लाख रुपए है। इसके अलावा बुलेट और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। नशे के सौदागरों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक शख्स रतलाम की ओर से एमडी ड्रग्स लेकर खाचरौद में किसी को देने आने वाला है। इसके बाद टीआई धनसिंह नलवाया ने पुलिस टीम गठित की जिसने रतलाम रोड नंदवासला फंटा, ग्राम कनवास पर नाकाबंदी की। इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार दो संदिग्ध व्यक्ति आते नजर आए।
विज्ञापन


पढ़ें: इंदौर में लाल मिट्टी पर हुआ दंगल, देश विदेश के पहलवानों ने लगाए दांव-पेंच
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 46 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया गया। इसके बाद अमन पिता मोहम्मद सादिक शेख निवासी गुजराती आरा मशीन, बंजारा कॉलोनी के पास, नामली, जिला रतलाम और चांद खां पिता मुख्त्यार कुरैशी (22) निवासी सुभाषनगर, थाना दीनदयाल नगर, रतलाम को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 4.60 लाख रुपए का 46 ग्राम एमडी ड्रग्स, बुलेट और तीन मोबाइल जब्त किए गए। मामले में पुलिस एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed