फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tragic accident village Rupeta - three youths lost lives in a head-on collision between two bikes.

Ujjain: आमने-सामने टकराईं दो बाइकें, तीन लोगों ने तोड़ा दम; छह माह पहले दूल्हा बना युवक भी काल का शिकार

Tue, 17 Feb 2026 08:47 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 08:47 AM IST
सार

नागदा-महिदपुर रोड पर रूपेटा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में जैनुल आबेदीन, अनवर और राहुल गुर्जर की मौत हो गई। एक की शादी छह महीने पहले हुई थी। 

विज्ञापन
Tragic accident village Rupeta - three youths lost lives in a head-on collision between two bikes.
थाना नागदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के नागदा-महिदपुर रोड पर स्थित ग्राम रूपेटा के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही मंडी और बिरलाग्राम थाने की डायल-100 टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

आरक्षक प्रमोद गोलावत, पायलट नरेश गुप्ता और सैनिक वीरेंद्र ने एम्बुलेंस की सहायता से तीनों गंभीर घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजनों के नागदा पहुंचने के बाद मंगलवार दोपहर तक शवों का पोस्टमार्टम किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन

छह माह पहले ही हुई थी जैनुल की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतकों में जैनुल आबेदीन भी शामिल है, जो पेशे से इंजीनियर था। देपालपुर में उसका अलमारी और सोफा निर्माण का कारखाना है। वह अपने कर्मचारी अनवर के साथ भुगतान लेने महिदपुर रोड जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। बताया गया है कि जैनुल का विवाह महज छह माह पूर्व ही हुआ था।


पढ़ें; भोपाल में शादी समारोह के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, 50 फीट ऊंची उठीं आग की लपटें; मचा हड़कंप

पोस्ट ऑफिस में पदस्थ था राहुल
दूसरी बाइक पर सवार राहुल गुर्जर झुटावद डाकघर में पदस्थ था। उसके पिता सीआरपीएफ में सेवारत हैं और मूल रूप से हरियाणा के निवासी हैं। आरक्षक प्रमोद गोलावत ने राहुल के मोबाइल से उसके पिता को घटना की सूचना दी। उन्होंने मंगलवार सुबह तक नागदा पहुंचने की बात कही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैनुल के सिर में गंभीर चोट आई थी और उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया था। राहुल के सिर में भी गहरी चोट थी। वहीं अनवर अस्पताल पहुंचने तक जीवित था, लेकिन प्राथमिक उपचार मिलने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। एएसआई सुनील परमार ने तीनों के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed