फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal devotees were left looking at him decorated with Tripund, Chandra, Om and Rudraksha garland

Ujjain News: भस्मारती में त्रिपुंड, चन्द्र, ॐ और रुद्राक्ष की माला से ऐसे सजे बाबा महाकाल, भक्त देखते ही रह गए

Tue, 22 Oct 2024 07:52 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 22 Oct 2024 07:52 AM IST
सार

Ujjain: आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड, चन्द्र, ॐ और रुद्राक्ष की माला से ऐसा आलौकिक स्वरूप में श्रृंगार हुआ। इस दौरान बाबा महाकाल को फूलों की माला से श्रृंगारित किया गया।

विज्ञापन
Baba Mahakal devotees were left looking at him decorated with Tripund, Chandra, Om and Rudraksha garland
आज का भस्मारती श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड, चन्द्र, ॐ और रुद्राक्ष की माला से ऐसा आलौकिक स्वरूप में श्रृंगार हुआ। इस दौरान बाबा महाकाल को फूलों की माला से श्रृंगारित किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि मंगलवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान कुछ ऐसे श्रृंगारित हुए कि उन्हें त्रिपुंड, चन्द्र, ॐ और रुद्राक्ष की माला से सजाया गया और साथ ही फूलों की माला भी पहनाई गई फिर महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद ने किए महाकाल दर्शन
राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन-पूजन किये। पूजन नवनीत शर्मा ने सम्पन्न करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज का भस्मारती श्रृंगार - त्रिपुंड, चन्द्र, ॐ और रुद्राक्ष की माला से ऐसे सजे बाबा महाकाल की भक

आज का भस्मारती श्रृंगार - त्रिपुंड, चन्द्र, ॐ और रुद्राक्ष की माला से ऐसे सजे बाबा महाकाल की भक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed