फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Three youths who did stunts by car in Ujjain arrested; Apologized to police by holding their ears

Ujjain News: कार से स्टंट दिखाने वाले तीनों युवक गिरफ्तार; कान पकड़कर पुलिस से कही ये बात

Fri, 01 Dec 2023 02:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 01 Dec 2023 02:40 PM IST
सार

Car Stunt Ujjain: यातायात थाना प्रभारी दिलीप परिहार ने बताया कि उज्जैन में सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंट दिखाने वाले मुख्य आरोपी रतन सिंह को गिरफ्तार कर उज्जैन लाया गया और चालानी कार्रवाई की गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Three youths who did stunts by car in Ujjain arrested; Apologized to police by holding their ears
तीन स्टंटबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन के मुनीनगर से इंदौर रोड क्षेत्र में कार से स्टंटबाजी करते हुए कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। उज्जैन पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने कान पकड़कर माफी मांगी और कहा कि अब कभी भी इस तरह की गलती नहीं करेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, उज्जैन में कार सवार कुछ युवकों द्वारा स्टंटबाजी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद यातायात पुलिस ने निहाल सिंह निवासी खजराना इंदौर को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली थी। घटना के बाद से ही कार चालक निहाल सिंह का भाई रतन सिंह फरार था।
विज्ञापन


यातायात थाना प्रभारी दिलीप परिहार ने बताया कि उज्जैन में सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंट दिखाने वाले मुख्य आरोपी रतन सिंह को गिरफ्तार कर उज्जैन लाया गया और चालानी कार्रवाई की गई। स्टंट दिखाने वाले तीन युवकों ने कान पकड़कर माफी मांगी और कहा कि जीवन में कभी स्टंट नहीं दिखाएंगे। बताया जा रहा है कि कार पर स्टंट दिखा रहे दो युवक नाबालिग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed