फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three-day Youth Kumbh started at Sevadham Ashram, Ujjain residents will welcome youth from 25 states.

Ujjain News: सेवाधाम आश्रम में शुक्रवार से शुरू हुआ तीन दिवसीय युवा कुंभ, 25 राज्यों के युवा हो रहे हैं शामिल

Fri, 25 Oct 2024 03:26 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:26 PM IST
सार

सेवाधाम आश्रम में शुक्रवार को तीन दिवसीय युवा कुंभ का आगाज हुआ। 25 राज्यों के युवा इस 
कुंभ में भाग ले रहे हैं।  

विज्ञापन
Three-day Youth Kumbh started at Sevadham Ashram, Ujjain residents will welcome youth from 25 states.
सेवाधाम आश्रम जहां होगा आयोजन

विस्तार

सर्वधर्म समभाव के प्रणेता, स्वतंत्रता संग्राम में 13 वर्ष की उम्र में योगदान देने वाले, बैंगलोर में जन्में गांधीवादी एवं राष्ट्रीय युवा योजना के संस्थापक डॉ. एस. एन. सुब्बाराव ने देशभर में युवा शिविरों के माध्यम से राष्ट्रीय समरसता और सद्भाव का संदेश फैलाया। इसी क्रम में अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम, उज्जैन ने राष्ट्रीय युवा योजना, नई दिल्ली के सहयोग से "भय मुक्त, भूख मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, नशा मुक्त, स्वस्थ भारत" के निर्माण में युवाओं की भूमिका को बढ़ावा देने हेतु तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा शिविर का आयोजन 25 से 27 अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस शिविर में बिहार, दमन-दीव, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, पांडिचेरी, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, कर्नाटक, असम, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, त्रिपुरा, गोवा सहित भारत के 25 से अधिक राज्यों और विदेशों से युवाओं का दल सेवाधाम पहुंचेगा। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश से विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक और जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित रमेश भैया, राष्ट्रीय युवा योजना, नई दिल्ली के संजय राय, सेवाग्राम, वर्धा से प्रख्यात मूर्तिकार जालंधर नाथ, अमेरिका से सतपाल और सरास बहन समेत कई गणमान्य लोग शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


शिविर का उद्घाटन 25 अक्टूबर 2024 को प्रातः 4:45 बजे विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। प्रतिदिन सुबह राष्ट्रध्वज वंदन और शाम को अवरोहण के साथ सेवा, शिक्षा, प्रशिक्षण, प्रतिभा विकास और भाषा विनिमय के अतिरिक्त श्रम संस्कार के कार्य शुरू हुए। शाम छह बजे सर्वधर्म प्रार्थना 18 भाषाओं में की जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। भारत के कोने-कोने से जाति, धर्म, भाषा, राज्य और राजनीति के भेदभाव से परे करीब 300 से अधिक युवा उज्जैन के अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में इस शिविर का हिस्सा बनेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed