फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   This is how the new IG Umesh Joga not only controlling crimes but also improving the traffic system

Ujjain News: अपराधों पर नियंत्रण ही नहीं, यातायात व्यवस्था में सुधार भी है नए आईजी उमेश जोगा की प्राथमिकता

Thu, 24 Oct 2024 11:37 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 24 Oct 2024 11:37 AM IST
सार

उमेश जोगा 8 सितंबर 2021 को जबलपुर के आईजी नियुक्त किए गए थे। दूसरे ही दिन उन्होंने सभी एसपी की बैठक बुलाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे कि अपराधों पर किस प्रकार नियंत्रण पाना है।

विज्ञापन
This is how the new IG Umesh Joga not only controlling crimes but also improving the traffic system
उमेश जोगा, नवागत आईजी

विस्तार

मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में पिछले दिनों हुए महत्वपूर्ण तबादलों में उमेश जोगा को उज्जैन का नया आईजी नियुक्त किया गया है। नए आईजी उमेश जोगा की नियुक्ति के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि उज्जैन की यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा, क्योंकि यातायात सुधारना उमेश जोगा की प्राथमिकता रही है। उमेश जोगा 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जबलपुर के शहपुरा थाने में प्रशिक्षु थाना प्रभारी के रूप में की थी। इसके बाद वे डबरा में एसडीओपी, ग्वालियर में एएसपी, शिवपुरी, रतलाम, झाबुआ और रीवा में एसपी रह चुके हैं। उन्होंने छिंदवाड़ा और बालाघाट में डीआईजी के रूप में भी कार्य किया है। साथ ही चंबल, रीवा जोन और जबलपुर में आईजी के रूप में काम किया है।
विज्ञापन


उमेश जोगा 8 सितंबर 2021 को जबलपुर के आईजी नियुक्त किए गए थे। दूसरे ही दिन उन्होंने सभी एसपी की बैठक बुलाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे कि अपराधों पर किस प्रकार नियंत्रण पाना है। यातायात व्यवस्था में सुधार उमेश जोगा के लिए भी महत्वपूर्ण काम हैं। उनका मानना है कि शहर की जनता को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, यदि यातायात सुचारु रहेगा तो शहर भी व्यवस्थित रहेगा। यातायात बिगड़ने से कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। पूरे प्रदेश में उज्जैन की यातायात व्यवस्था सबसे खराब मानी जाती है। संभवतः इसी कारण मुख्यमंत्री ने उमेश जोगा का चयन किया है। उम्मीद की जा रही है कि यातायात विशेषज्ञ अधिकारी के आने से यहां की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed