{"_id":"646df226e6bfcae5a707f464","slug":"thieves-stole-valuables-kept-in-the-house-along-with-jewelery-in-ujjain-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: घूमने गया परिवार, चोरों ने सूने मकान में किया हाथ साफ, आभूषण के साथ घर में रखा कीमती सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: घूमने गया परिवार, चोरों ने सूने मकान में किया हाथ साफ, आभूषण के साथ घर में रखा कीमती सामान चोरी
Wed, 24 May 2023 04:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 24 May 2023 04:47 PM IST
सार
आगर रोड पर तिरुपति पैराडाइज में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। चार दिन पहले भोपाल घूमने गया था परिवार।
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगर रोड पर तिरुपति पैराडाइज में रहने वाला परिवार चार दिन पहले भोपाल गया था और उनके मकान पर कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। मंगलवार शाम को जब परिवार लौटा तो चोरी का पता चला। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर जाकर जांच की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला है।
चिमनगंज थाना पुलिस ने क्षेत्र की तिरुपति पैराडाइस कॉलोनी में रहने वाली डॉ. अनामिका राजे पति कपिला अनुराग सिंह अपने परिवार के साथ 19 मई को भोपाल गई थी। उनका घर सूना पड़ा हुआ था। इस बात का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर उनके घर में घुसे और अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र एवं अंगूठी सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गया।
विज्ञापन
कल जब डॉ. अनामिका परिवार के साथ लौटी तो घर का दरवाजा खुला मिला और अलमारी में रखे जेवर गायब थे। घटना की सूचना चिमनगंज मंडी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज देख रही है। अभी तक चोरी करने वाले बदमाशों का सुराग नहीं मिल पाया है।