फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   The speed of the harvester took the life of an innocent girl in Ujjain

MP: हार्वेस्टर की रफ्तार ने ली मासूम बालिका की जान, घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल; पुलिस कर रही है जांच

Sun, 22 Sep 2024 08:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 22 Sep 2024 08:24 PM IST
सार

MP News: उज्जैन में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां बड़नगर के भाट पचलाना थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बालिका को हार्वेस्टर चालक ने रौंद डाला। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन
The speed of the harvester took the life of an innocent girl in Ujjain
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़नगर के भाट पचलाना थाना क्षेत्र में एक ऐसी सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 5 वर्षीय बालिका को हार्वेस्टर चालक ने रौंद डाला। घटना के बाद परिवार के लोग बालिका को बचाने के लिए अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस के आने पर जब मासूम को अस्पताल ले जाया गया तब डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। 5 वर्षीय बालिका की मौत की खबर जिसने भी सुनी वह स्तब्ध रह गया। 

विज्ञापन


भात्नपचलाना थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें गजनीखेड़ी की रहने वाली 5 वर्षीय बालिका वंशिका पिता मोहनलाल पाटीदार शनिवार रात को ग्राम रुणीजा के मुख्य चौराहे पर सड़क पार कर रही थी, तभी तेज गति से आए हार्वेस्टर के चालक ने उसे रौंद डाला।
विज्ञापन


घटना कुछ इतनी तेजी से घटित हुई की इस घटनाक्रम को देखने वाले लोग भी बालिका को बचा नहीं पाए। जानकारी लगते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हार्वेस्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए बालिका को अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाटपचलाना थाना प्रभारी आनंद भाबोर ने बताया कि इस मामले में प्रकरण दर्ज करते हुए जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed