फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Crime News: The miscreant had come from Nagpur to snatch the queen's necklace

MP: नागपुर से उज्जैन आकर महाकाल मंदिर गया, फिर झपटा पांच लाख का हार, 500 CCTV खंगाले, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Aug 2024 02:30 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2024 02:30 PM IST
सार

Ujjain Crime News: एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार हुआ बदमाश काफी शातिर है। उसके खिलाफ नागपुर, महाराष्ट्र में लूट, अपहरण, हत्या, प्राणघातक हमला, और चोरी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। बदमाश आकाश वर्ष 2012 से अपराध कर रहा है।

विज्ञापन
Ujjain Crime News: The miscreant had come from Nagpur to snatch the queen's necklace
पुलिस गिरफ्त में शातिर बदमाश।

विस्तार

उज्जैन जिले के वेदनगर में एक महिला के गले से 5 तोला वजनी सोने का रानी हार झपटने वाले बदमाश ने वारदात से पहले महाकाल के दर्शन किए थे। यह बदमाश एक दिन पहले नागपुर से आया था और होटल में रात बिताई थी। पूछताछ के दौरान उसने 8 माह पहले मंगलसूत्र स्नेचिंग की घटना को भी कबूल किया है। पुलिस ने स्नेचिंग किए गए हार और मंगलसूत्र को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


कृष्णा पार्क में रहने वाली रेणुका पति दीपक जायसवाल अपने भाई की शादी के कारण 12 जुलाई को वेदनगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर आई थीं। तैयार होने के बाद वह अपने पति का इंतजार कर रही थीं, उसी दौरान बाइक पर सवार बदमाश ने उनके गले से 5 लाख रुपये कीमत का 5 तोला वजनी सोने का रानी हार झपट लिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद नानाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन


घटना के 44 दिन बाद 26 अगस्त को पुलिस ने नागपुर के कलमाना निवासी आकाश पिता सत्यनारायण साहू को गिरफ्तार किया। उसे तीन दिनों की रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान बदमाश ने वेदनगर में हुई स्नेचिंग के अलावा 2 जनवरी 2024 को पंथपिपलाई क्षेत्र में अल्का राजपूत के साथ हुई मंगलसूत्र स्नेचिंग की वारदात का भी कबूल की है। पुलिस ने बदमाश को रिमांड अवधि के दौरान नागपुर लेकर पहुंची, जहां से रानी हार, मंगलसूत्र और वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात से पहले होटल बुक करता था
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार हुआ बदमाश काफी शातिर है। उसके खिलाफ नागपुर, महाराष्ट्र में लूट, अपहरण, हत्या, प्राणघातक हमला, और चोरी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। बदमाश आकाश वर्ष 2012 से अपराध कर रहा है। पूछताछ के दौरान बदमाश से पिछले 6 महीनों में सीहोर, इटारसी और पांढुर्ना में की गई स्नेचिंग की घटनाओं का भी पता चला है। बदमाश वारदात से एक दिन पहले आता था और होटल में कमरा बुक करता था। रात गुजारने के बाद, अगले दिन वारदात को अंजाम देकर वहां से निकल जाता था। जिस स्थान पर वह एक बार वारदात करता था, वहां महीनों तक वापस नहीं लौटता था।

कैमरों में कैद हुआ बदमाश
वेदनगर में हुई स्नेचिंग के बाद पुलिस को बदमाश का फुटेज मिला था, लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा था। पुलिस ने वारदात से पहले के कैमरे खंगालने शुरू किए। पता चला कि बदमाश महाकाल क्षेत्र की एक होटल में ठहरा था और उसने एक दिन पहले महाकाल के दर्शन भी किए थे। वारदात से पहले और बाद में करीब 500 कैमरों के फुटेज देखे गए। इसमें यह सामने आया कि बदमाश वेदनगर से देवास रोड, नरवर होते हुए देवास के रास्ते गुना पहुंचा था। पुलिस ने बाइक का नंबर एमएच 49 बीवी 9229 भी ट्रेस कर लिया था।


टीम को मिलेगा 20 हजार का इनाम
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि नागपुर के शातिर हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार करने में नानाखेड़ा थाना सीएसपी श्वेता गुप्ता, थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव, एसआई सचिन्द्रपाल सेंधव, सुरेश कलेश, सायबर सेल प्रभारी एसआई प्रतिक यादव, प्रधान आरक्षक प्रेम सबरवाल, पुष्पराज सिंह, आरक्षक मुकेश मालवीय, कमल पटेल, सोहन पटेल और राहुल सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस टीम को 20 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।
 

रानी हार झपटने नागपुर से आया था बदमाश, वारदात के पहले किये थे महाकाल दर्शन

पुलिस ने बरामद किया हार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed