फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Married woman commits suicide by hanging herself in Mahalaxmi Nagar

Ujjain News: महालक्ष्मी नगर में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, माइग्रेन की बीमारी से थी परेशान

Sun, 24 Nov 2024 08:27 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 24 Nov 2024 08:27 PM IST
सार

उज्जैन के महालक्ष्मी नगर में 35 वर्षीय विवाहिता सीमा पंवार ने माइग्रेन से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय सीमा का पति शाजापुर में था, और बच्चे घर पर मौजूद थे। माता-पिता के आने से पहले ही सीमा ने यह कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Ujjain News: Married woman commits suicide by hanging herself in Mahalaxmi Nagar
विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागझिरी थाना क्षेत्र स्थित महालक्ष्मी नगर में रहने वाली विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह माइग्रेन की बीमारी के चलते मानसिक रूप से परेशान थी। आत्महत्या से पूर्व उसके माता-पिता ने फोन कर अपने आने की सूचना देनी चाही, लेकिन माता-पिता के पहुंचने से पहले ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
पुलिस ने बताया महालक्ष्मी नगर में रहने वाली सीमा पति सुरेंद्र पंवार उम्र 35 वर्ष ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सीमा का पति प्रतीक सर्व शिक्षा अभियान शाजापुर मेगं सिविल इंजीनियर है। घटना के समय वह शाजापुर गया हुआ था। घर में सीमा के साथ उसका पुत्र हनी और पुत्री दृष्टि थे। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर मां को फंदे से उतारा। सीमा का मायका खातेगांव में है। सुबह पोस्टमॉर्टम के दौरान सीमा के माता-पिता भी मौजूद थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे उज्जैन से होते हुए जावरा जा रहे थे। उज्जैन में सीमा के घर पहुंचने से पहले उन्होंने सीमा को कॉल भी किया, लेकिन सीमा ने फोन रिसीव नहीं किया। माता-पिता के पहुंचने से पहले सीमा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि सीमा खाना बनाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन उसके सिर में माइग्रेन का दर्द उठा और वह कमरे में सोने चली गई। इसी दौरान उसने फंदा लगा लिया। उसने बच्चों से कहा कि थोड़ी देर बाद खाना बनाऊंगी। पोस्टमॉर्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि सीमा को माइग्रेन की बीमारी थी। कोरोना काल में भी वह काफी बीमार रही। उपचार में 22 लाख से अधिक खर्च हो गया था। इसके बावजूद उसकी बीमारी ठीक नहीं हो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि सीमा ने माइग्रेन की बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाई। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed