फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The hooliganism is not stopping in the name of darshan in Mahakal temple,

Ujjain News: महाकाल में जल चढ़ाने के नाम पर वसूले 8800 रुपये, नंदी हॉल से दर्शन करते समय कलेक्टर ने पकड़ा

Thu, 19 Dec 2024 02:43 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2024 02:43 PM IST
सार

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से 1100-1100 रुपए वसूलने का मामला सामने आया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कार्रवाई कर दोषियों को महाकाल थाने भेजा और नंदी हॉल खाली करवाया। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।  

विज्ञापन
The hooliganism is not stopping in the name of darshan in Mahakal temple,
महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर नहीं थम रहा गोरखधंधा, सुबह कलेक्टर ने नंदी हॉल से श्रद्धालुओं

विस्तार

महाकाल लोक बनने के बाद जिस प्रकार से कालों के काल बाबा महाकाल की प्रसिद्धि में इजाफा हुआ है, वैसे ही मंदिर में कुछ ऐसे लोग भी सक्रिय हो गए हैं जो कि मौका मिलते ही यहां आने वाले बाबा महाकाल के भोले वाले भक्तों को ठगने से बाज नहीं आते हैं। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति वैसे तो हर तरीके से श्रद्धालुओं को ठगी से बचाने का प्रयास करती है, लेकिन फिर भी कुछ लोग इन ठगौरो के शिकार बन जाते हैं।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह भी महाकालेश्वर मंदिर में एक ऐसा ही ठगी का मामला सामने आया, जिसमें बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह जब नंदी हॉल में दर्शन करने पहुंचे थे तो उन्हें नंदी हॉल में लगभग दर्जन भर श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करते दिखाई दिए। नंदी हॉल में इतनी भीड़ देखकर जब कलेक्टर ने इस पर आपत्ति ली और दर्शन कर रहे हैं श्रद्धालुओं से बात की तो पता चला कि उन श्रद्धालुओं को महाकाल मंदिर में पुरोहित प्रतिनिधि राजेश भट्ट और उनका एक अन्य सहयोगी दर्शन करवाने लाए थे। श्रद्धालुओं ने बताया कि उनसे प्रति व्यक्ति दर्शन व जल चढ़ाने के नाम पर 1100 रुपए प्रति व्यक्ति की राशि दी गई है। यह सुनने के बाद कलेक्टर ने तत्काल सभी श्रद्धालुओं और पुरोहित प्रतिनिधि को महाकाल थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा अनाधिकृत रूप से यूपी और गुजरात के श्रद्धालुओं से बाबा महाकाल के दर्शन के नाम पर 1100-1100 लिए गए थे। इस मामले मे श्रद्धालुओं के बयान लेने के बाद महाकाल थाना पुलिस पूरा मामले की जांच करने में जुटी हुई है। इस जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।


सामान्य दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु, जल चढ़ाने के नाम पर झांसे में आ गए
उत्तर प्रदेश से बाबा महाकाल के दर्शन करने आईं संजू देवी और मनोज कुमार ने बताया कि वह बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए सामान्य लाइन में जाने वाले थे तभी उन्हें पुरोहित प्रतिनिधि व उनका सहयोगी युवक मिला, जिन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन के साथ ही उन्हें जल चढ़ाने के नाम पर झांसे में लिया और प्रति व्यक्ति 1100 रुपए राशि देने को कहा क्योंकि मनोज के साथ इस दौरान सात लोग थे लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर उसने प्रति व्यक्ति के हिसाब से 6600 इन लोगों को दिए थे। यही नहीं अहमदाबाद से बाबा महाकाल के दर्शन करने आई जीनल बेन और योगेश भाई ने भी कुल 2200 रुपए बाबा महाकाल के दर्शन व जल चढ़ाने के नाम पर इन लोगों को दिए थे।

कलेक्टर हुए नाराज, खाली करवाया नंदी हॉल
नंदी हॉल में दर्शन करवाने के नाम पर ली जा रही इस अनाधिकृत राशि से कलेक्टर काफी नाराज हुए उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए तत्काल नंदी हॉल को खाली करवा दिया था। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह हुई इस कार्रवाई से चारों ओर अफरा तफरी मची हुई थी।

महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर नहीं थम रहा गोरखधंधा, सुबह कलेक्टर ने नंदी हॉल से श्रद्धालुओं

महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर नहीं थम रहा गोरखधंधा, सुबह कलेक्टर ने नंदी हॉल से श्रद्धालुओं

 

महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर नहीं थम रहा गोरखधंधा, सुबह कलेक्टर ने नंदी हॉल से श्रद्धालुओं

महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर नहीं थम रहा गोरखधंधा, सुबह कलेक्टर ने नंदी हॉल से श्रद्धालुओं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed