{"_id":"6436a4bfb209d79d2a0c9503","slug":"the-exam-was-of-deo-patwari-s-paper-arrived-complaining-in-the-public-hearing-the-woman-demanded-re-exam-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: परीक्षा थी डीईओ की; आ गया पटवारी का पेपर, जनसुनवाई में शिकायत कर महिला ने की फिर से एग्जाम की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: परीक्षा थी डीईओ की; आ गया पटवारी का पेपर, जनसुनवाई में शिकायत कर महिला ने की फिर से एग्जाम की मांग
Wed, 12 Apr 2023 06:02 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 12 Apr 2023 06:02 PM IST
सार
3 अप्रैल 2023 को परीक्षा उज्जैन में आयोजित की गई थी। इसमें जो प्रश्न पत्र दिया गया था वह पाठ्यक्रम से बिल्कुल अलग था। डीईओ की परीक्षा में पटवारी की परीक्षा का प्रश्न पत्र दिया गया था।
विज्ञापन
डीईओ की परीक्षा में पटवारी की परीक्षा का प्रश्न पत्र दिया गया था। (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
उज्जैन की जनसुनवाई के दौरान एक ऐसा मामला संयुक्त कलेक्टर गरिमा रावत के पास पहुंचा है, जिसमें एक महिला ने 3 अप्रैल 2023 को आयोजित डीईओ की परीक्षा फिर से आयोजित करने की मांग की है। उसका कहना है कि यह जो परीक्षा आयोजित की गई थी उसमें जो प्रश्न पत्र दिया गया था वह डीईओ परीक्षा से संबंधित नहीं बल्कि पटवारी परीक्षा से संबंधित था।
महानंदानगर निवासी मोनिका शुक्ला ने बताया कि 3 अप्रैल 2023 को परीक्षा उज्जैन में आयोजित की गई थी। इसमें जो प्रश्न पत्र दिया गया था वह पाठ्यक्रम से बिल्कुल अलग था। डीईओ की परीक्षा में पटवारी की परीक्षा का प्रश्न पत्र दिया गया था। जिसे हल करने में परीक्षार्थियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मोनिका ने बताया कि इस दौरान मैंने परीक्षा ले रहे शिक्षकों के पास सामने ही इस बात पर आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की। मोनिका ने बताया कि पटवारी और डीईओ का पाठ्यक्रम अलग-अलग होता है इसीलिए इस परीक्षा को फिर से आयोजित करना चाहिए।
जांच के दिए हैं आदेश - संयुक्त कलेक्टर
इस बारे में जब संयुक्त कलेक्टर गरिमा रावत से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि जनसुनवाई के दौरान ऐसा मामला सामने आया था, जिसमें एसएल 2 शाखा के प्रभारी अधिकारी को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।