फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Doors of Shri Nagchandreshwar Temple to Open at Midnight on 28th July Full Darshan & Crowd Management Plan

Ujjain: 28 जुलाई की रात खुलेंगे भगवान नागचंद्रेश्वर के पट, तय हुआ विशेष मार्ग, जानें पूरी व्यवस्था

Sun, 20 Jul 2025 08:14 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 20 Jul 2025 08:14 AM IST
सार

उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में 29 जुलाई 2025 को नागपंचमी पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर केवल एक दिन के लिए भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट 28 जुलाई की मध्यरात्रि से 29 जुलाई की रात्रि 12 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे।

विज्ञापन
Doors of Shri Nagchandreshwar Temple to Open at Midnight on 28th July Full Darshan & Crowd Management Plan
28 जुलाई की रात खुलेंगे भगवान नागचंद्रेश्वर के पट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावण मास के प्रमुख पर्व नागपंचमी के अवसर पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट 28 जुलाई की मध्यरात्रि 12 बजे से 29 जुलाई की रात 12 बजे तक दर्शन के लिए खुले रहेंगे। इस विशेष दिन पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


प्रशासनिक बैठक में तैयारियों की समीक्षा
गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक और महंत विनीत गिरि की उपस्थिति में नागपंचमी पर्व को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि नागचंद्रेश्वर दर्शन के लिए बनाए गए एयरो ब्रिज की तकनीकी क्षमता का परीक्षण कर उसकी मजबूती का प्रमाण पत्र लिया जाए। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए यह आवश्यक कदम बताया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ujjain News: श्रावण मास की भस्म आरती में भांग से सजे बाबा महाकाल, भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए रहेगी सुविधाओं की भरपूर व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, मोबाइल लॉकर्स, अस्थायी जूता स्टैंड, व्हीलचेयर, और फायर स्टेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। PHED और नगर निगम द्वारा पेयजल के टैंकर और पाइंट लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु डॉक्टर्स, कंपाउंडर और पैरामेडिकल स्टाफ की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रमुख स्थानों जैसे कर्कराज पार्किंग, बड़ा गणेश मंदिर और अन्य प्वाइंट्स पर एम्बुलेंस भी तैनात की जाएगी।


दर्शन के लिए विशेष मार्ग निर्धारित
श्रद्धालु अपने वाहन कर्कराज पार्किंग में पार्क करेंगे और भील समाज धर्मशाला स्थित जूता स्टैंड पर जूते उतारकर पंक्तिबद्ध होकर गंगा गार्डन – चारधाम मंदिर – हरसिद्धि चौराहा – विक्रम टीला – बड़ा गणेश मंदिर मार्ग होते हुए द्वार नंबर 4 से मंदिर में प्रवेश करेंगे। दर्शन के पश्चात एयरो ब्रिज – विश्रामधाम रैंप – मार्बल गलियारा – हरसिद्धि धर्मशाला मार्ग से बाहर निकल सकेंगे।

सुरक्षा और नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम
कलेक्टर श्री सिंह ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और मंदिर परिसर में बेरिकेडिंग कार्य को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता दी जा रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बेरिकेडिंग का कार्य किया जाएगा और मंदिर के भीतर एवं बाहरी क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण के समुचित उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। साथ ही अस्थायी पूछताछ केंद्र और खोया-पाया काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करते हुए संयम और श्रद्धा के साथ भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन करें। नागपंचमी पर्व पर होने वाला यह अद्भुत और दुर्लभ दर्शन, वर्ष में केवल एक बार ही सुलभ होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed