{"_id":"6ad07f473ce673908704226a","slug":"terrorist-go-to-pakistan-school-teacher-accused-of-hating-and-targeting-muslim-students-complaint-filed-with-sdm-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4835486-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: आतंकी हो, पाकिस्तान चले जाओ- बड़नगर में शिक्षिका पर लगा आरोप,गुस्साए परिजनों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: आतंकी हो, पाकिस्तान चले जाओ- बड़नगर में शिक्षिका पर लगा आरोप,गुस्साए परिजनों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Thu, 15 Oct 2026 03:52 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:52 PM IST
सार
बड़नगर में अतिथि शिक्षिका पर मुस्लिम विद्यार्थियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। परिजनों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शिक्षिका को हटाने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते बच्चों के परिजन
विस्तार
जिले के बड़नगर में सांदीपनि विद्यालय की एक अतिथि शिक्षिका की कथित टिप्पणी के बाद बवाल मच गया है। आरोप है कि कक्षा 9वीं में पढ़ाने गई शिक्षिका प्रियंका उपाध्याय ने मुस्लिम विद्यार्थियों के नाम पूछने के बाद उन्हें आतंकी हो, पाकिस्तान चले जाओ कह दिया।
विज्ञापन
घटना 7 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे कक्षा 9वीं में हुई। आरोप के मुताबिक शिक्षिका ने क्लास में मौजूद 9 मुस्लिम छात्रों से एक-एक कर नाम पूछे और फिर उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी कर दी, जिसकी जानकारी बच्चों ने घर जाकर परिजनों को दी। इसके बाद 14 अक्टूबर को शहर काजी के साथ मोहम्मद रिजवान, नकीब अहमद रहमानी, मोहम्मद अशरफ, नूर मोहम्मद, बुशरा बी, मोहम्मद अजमत, सकीना फातिमा, मुस्कान खान और मिसबाह खान व अन्य परिजन बड़ी संख्या में बड़नगर एसडीएम धीरेंद्र पराशर के दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर शिक्षिका को तुरंत हटाने और सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इंदौर: सिपाही की संपत्ति देखकर फटी रह गईं अधिकारियों की आंखें, करोड़ों के बंगले, जमीन और लग्जरी गाड़ियां मिलीं
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि शिक्षण संस्थान में इस तरह की टिप्पणी से बच्चों की भावनाएं आहत हुई हैं और ऐसे शहर का सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ सकता है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। मामले में बड़नगर एसडीएम धीरेंद्र पराशर ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को निर्देश दिए गए हैं। बीईओ की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
