{"_id":"695f42b3751607d7b30bcbbc","slug":"stray-dogs-wreaked-havoc-killing-not-just-one-or-two-but-40-peopledog-died-during-operation-leaving-people-terrified-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3819060-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: महिदपुर में पागल कुत्ते की दहशत, एक दिन में 40 लोगों को काटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: महिदपुर में पागल कुत्ते की दहशत, एक दिन में 40 लोगों को काटकर किया घायल
Thu, 08 Jan 2026 11:36 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:36 AM IST
सार
महिदपुर नगर में पागल कुत्ते के हमले से हड़कंप मच गया। टेंशन चौराहा सहित कई क्षेत्रों में कुत्ते ने करीब 40 लोगों को काट लिया। सभी घायलों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए। पिछले सात दिनों में 80 और दिसंबर से अब तक 230 से अधिक डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
कुत्ता(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिदपुर नगर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से बुधवार को स्थिति गंभीर हो गई। यहां एक पागल कुत्ते ने टेंशन चौराहा, कीर्तनिया बाखल सहित कई इलाकों में करीब 40 लोगों को काट लिया। सभी घायलों को परिजनों और नागरिकों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में महिदपुर मेडिकल ऑफिसर डॉ. एम.एस. रामपुरे ने बताया कि कुत्ते के काटे जाने पर सभी को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं।
कुत्ते की हो गई मौत
नगर पालिका सीएमओ राजा यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम भेजी गई और अन्य कुत्तों पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, जबकि नगर पालिका के टीम स्वच्छता निरीक्षक उमेश दावरे के नेतृत्व में कुत्ते को पकड़ लिया, जिसकी बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन
7 दिन में 80 को काटा
अस्पताल सूत्रों के अनुसार पिछले 7 दिनों मे करीब 80 और दिसंबर से अब तक 230 से अधिक डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं। ज्ञात रहे समय पर उचित उपचार नहीं मिलने से कुत्ते के काटे मरीजों को अनेक जानलेवा बीमारियों की संभावना बनी रहती है। इस प्रकार के मरीजों को जान का खतरा भी बना रहता है। समय पर अगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो इस प्रकार की घटनाएं भयावह रूप ले सकती हैं। इस संबंध मे संबंधित उच्च अधिकारियों को जनहित और जनसुरक्षा के सम्बंध में कार्रवाई करते हुए नागरिकों की सुरक्षा के लिए त्वरित अति आवश्यक कदम उठाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- सड़क पर फैले चाइनीज मांझे से कटा ज्वेलरी विक्रेता का गला, तीन ऑपरेशन के बाद बची जान
यहां भी दहशत का माहौल
नगर पालिका से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आसपास कुत्तों के समूह विचरण कर रहे हैं, जो स्कूल में जाने वाली बालिकाओं को अपना शिकार बना रहे हैं।