फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   St. Paul Convent School Annual Day Glimpse of dances from many countries seen in Ujjain

School Annual Day In Ujjain: कई देशों के नृत्यों की दिखी झलक, बच्चों ने सुनाई सेंटपॉल बनने की कहानी

Sat, 09 Dec 2023 07:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 09 Dec 2023 07:23 PM IST
सार

उज्जैन में सेंटपॉल कॉन्वेंट सीसे स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान वसुधैव कुटुंबकम सहित विभिन्न देशों के नृत्यों की झलक दिखाई दी। बच्चों ने साउल से सेंटपॉल बनने की कहानी भी सुनाई।

विज्ञापन
St. Paul Convent School Annual Day Glimpse of dances from many countries seen in Ujjain
कई देशों के नृत्यों की दिखी झलक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में सेंटपॉल कॉन्वेंट सीसे स्कूल के प्रांगण में मिडिल सेक्शन (5-8) के विद्यार्थियों द्वारा वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा पर आधारित वार्षिकोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। खेल प्रशिक्षक ज्वलंत शर्मा ने बताया कि दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के अध्यक्ष उज्जैन प्रांत के धर्म अध्यक्ष महामहिम बिशप सेबॉस्टियन वडेक्कल, मुख्य अतिथि प्रोफेसर विजय कुमार सीजी, कुलपति महर्षि पाणिनि संस्कृत और वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन तथा गेस्ट ऑफ ऑनर मदर प्रोविंशियल सिस्टर पवित्रा सीएमसी भोपाल के कर कमलों द्वारा हुआ।

विज्ञापन


विद्यालय के मैनेजर फादर जैकब निरप्पल, प्राचार्या सिस्टर मेरीन थेरेस विद्यालय की सेक्रेटरी बीना जोसेफ, वैखरी केलकर, विद्यालय के कप्तान हितांश जैन तथा भाविका आडवाणी द्वारा भी दीप प्रज्जवलित किया गया। स्वागत भाषण विद्यालय के मैनेजर फादर जैकब निरुप्पलल के द्वारा दिया गया। पांचवीं से आठवीं कक्षा के द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन





विश्व के विभिन्न देशों के नृत्यों की झलक के लाजवाब प्रदर्शन ने सभी को अभिभूत कर दिया। फिट वर्ल्ड में संगीत की धुन पर लाठी प्रदर्शन, बास्केटबॉल, मार्शल आर्ट और एरोबिक्स के सुंदर समन्वय द्वारा विद्यार्थियों ने दर्शकों को सेहत और खुशनुमा जीवन के सूत्र प्रदान कर मंत्रमुग्ध कर दिया। हिंदी नाटक में नन्हे अभिनेताओं ने वर्तमान समय की ज्वलंत समस्या सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग पर व्यंग्य करते हुए लोगों को रील से हटकर रीयल जीवन जीने की ओर प्रेरित किया तथा गुदगुदाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइम के माध्यम से पर्यावरण की ओर जागरुक करने का संदेश दिया गया। साउल से सेंटपॉल बनने की कहानी को हिंदी स्किप्ट के माध्यम से अभिव्यक्त कर सभी को भाव-विभोर कर दिया गया। कत्थक नृत्य, वेस्टर्न डांस और फेस्टिवल डांस की धमाकेदार प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। जी-20 के रूपक के माध्यम से विद्यालय की उपलब्धियों का ब्योरा देकर अप्रतिम और प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर मेरीन थेरेस द्वारा विद्यालय की उपलब्धियों का विवरण दिया गया।

आर्केस्ट्रा में वाद्य यंत्रों के माध्यम से सुरमयी प्रस्तुति ने मन के तारों को झंकृत कर दिया। वसुधैव कुटुंबकम गीत का प्रदर्शन काबिले तारीफ था। कार्यक्रम की अंतिम और प्रभावशाली प्रस्तुति ग्रैंड फिनाले ने दर्शकों के हृदय को आलोकित किया। छोटे-छोटे बच्चों की प्रभावशाली एंकरिंग ने सबको रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष महामहिम बिशप द्वारा अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की सफलता पर बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की गई।


मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सराहा गया और कहा गया कि बच्चे राष्ट्र निमार्ता हैं, उदार ह्रदय से ही पृथ्वी परिवार बनता है। विद्यालय की वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा पर आधारित वार्षिकोत्सव की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। गेस्ट ऑफ ऑनर सिस्टर पवित्रा द्वारा भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मेहनत और प्रतिभा को सराहा गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के कैप्टन हितांश जैन और भाविका आडवाणी के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। विद्यालय की उप प्राचार्या सिस्टर स्नेहा और केजी सेक्शन की प्रभारी सिस्टर विनिया रोज के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed