फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Mahakal: Baba Mahakal was decorated with cannabis and dry fruits

Ujjain Mahakal: भस्म आरती में गूंजा श्री महाकालेश्वर तव शरणम, भांग और ड्राईफ्रूट से हुआ बाबा महाकाल का शृंगार

Fri, 20 Dec 2024 08:08 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2024 08:08 AM IST
सार

पौष माह कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान को पंचामृत और केसर युक्त जल से स्नान कराया गया। पुजारी पंडित अभिषेक शर्मा ने भस्म आरती का विधि-विधान से संचालन किया। भक्तों ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से दिव्य दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष किया।

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Baba Mahakal was decorated with cannabis and dry fruits
भांग और ड्राईफ्रूट से सजे बाबा महाकाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज शुक्रवार सुबह हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का भांग, ड्राईफ्रूट और पूजन सामग्री से त्रिपुंड लगाकर आकर्षक शृंगार किया गया। आज भस्म आरती में श्री महाकालेश्वर तव शरणम की गूंज सुनाई दी। साथ ही बाबा महाकाल को एक अलग ही स्वरूप में शृंगार हुआ। आज जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। उसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अभिषेक शर्मा (बाला गुरु) ने बताया कि पौष माह कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शुक्रवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। उसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल त्रिपुंड लगाकर श्रृंगारित हुए। जिसके बाद फिर पूजन अर्चन के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का ऐसा शृंगार देख सभी अभिभूत हो गए। बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप को सभी ने निहारा। उसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उज्जैन के भक्त द्वारा एक लाख से अधिक की राशि का चेक प्रदान किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में उज्जैन के हरिनारायण शर्मा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में रुपये 1 लाख 5 हज़ार 251 की दान राशि का चेक श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को प्रदान किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा दानदाता का विधिवत सम्मान किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed