फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shri Ganesh Visarjan today auspicious Muhurtas, note special Muhurtas throughout day

Anant Chaturdashi: आज अनंत चतुर्दशी पर दी जाएगी बप्पा को विदाई, यहां जानिए कब-कब है विसर्जन का शुभ मुहूर्त

Sat, 06 Sep 2025 11:02 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 06 Sep 2025 11:02 AM IST
सार

आज अनंत चतुर्दशी पर गणेशोत्सव का समापन होगा। लोगों द्वारा अपने घरों और पंडालों में विराजमान किए गए भगवान गणेश को विदाई दी जाएगी। जानिए, विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त क्या है।

विज्ञापन
Shri Ganesh Visarjan today auspicious Muhurtas, note special Muhurtas throughout day
गणेश विसर्जन मुहूर्त

विस्तार

गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेश उत्सव का पर्व आज अनंत चतुर्दशी के साथ समाप्त हो जाएगा। अनंत चतुर्दशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसी दिन बप्पा की विदाई होती है। मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में विसर्जन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। आइए अब जानते हैं, आज गणेश विसर्जन के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

विज्ञापन


उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के लिए आज कई चौघड़िया मुहूर्त बन रहे हैं। इनमें आप गणेश विसर्जन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ये है शुभ मुहूर्त

  • अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत): दोपहर 12:19 से शाम 5:02 बजे तक
  • सायं मुहूर्त (लाभ): शाम 6:37 से रात 8:02 बजे तक
  • रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): रात 9:28 से सुबह 1:45 बजे (7 सितंबर) तक
  • उषाकाल मुहूर्त (लाभ): 7 सितंबर सुबह 4:36 से सुबह 6:02 बजे तक

ये भी पढ़ें: कंपनी से पेस्ट कंट्रोल का ठेका छीनने की तैयारी, दो साल से कर रही थी काम, 11 करोड़ पर भी संकट

विज्ञापन
विज्ञापन


अनंत चतुर्दशी का महत्व
गणेश विसर्जन के लिए अनंत चतुर्दशी की तिथि अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है, इसलिए इसे अनंत चतुर्दशी कहा जाता है। पूजा के समय हाथ में अनंत सूत्र बांधा जाता है, जो भक्तों की हर संकट में रक्षा करता है। गणेशोत्सव के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा को नदी, तालाब या समुद्र में विसर्जित किया जाता है। विसर्जन से पहले प्रतिमा की विधिवत पूजा की जाती है, फूल चढ़ाए जाते हैं और नारियल व प्रसाद का भोग लगाया जाता है। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ बप्पा को धूमधाम से विदाई दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed