फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shootout in Mahavirbagh - 2 youths Activa fired shots, search based on footage

Ujjain News: महावीरबाग में गोलीकांड- एक्टिवा पर आए दो युवकों ने चलाई गोली, CCTV फुटेज के आधार पर हो रही तलाश

Mon, 02 Jun 2025 10:41 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 02 Jun 2025 10:41 AM IST
सार

उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में मकान पर गोली चलने की घटना सामने आई। विशाल कनोजिया ने थाने में शिकायत दर्ज कर चाचा पर शंका जताई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से दो संदिग्धों की पहचान की कोशिश शुरू की है। जांच जारी है। 

विज्ञापन
Shootout in Mahavirbagh - 2 youths Activa fired shots, search based on footage
घटना का सीसीटीवी वीडियो - फोटो : credit

विस्तार

उज्जैन जिले के नानाखेड़ा क्षेत्र में बीती रात गोली चलने की खबर सामने आई। गोली मकान की दीवार पर लगी। मकान में रहने वाले परिवार ने दूसरे दिन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और चाचा पर शंका जाहिर की। पुलिस फुटेज के आधार पर गोली चलाने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन




ये भी पढ़ें -कोल्ड स्टोरेज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फ्रूट बास्केट जलकर खाक
विज्ञापन


नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि महावीर बाग में रहने वाले विशाल पिता मनोज कनोजिया ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि शनिवार रात उनके मकान पर गोली चलाई गई है। गोली दीवार पर लगी है। पुलिस ने घटनाक्रम के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची, गोली चलने की पुष्टि हुई। मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 125 भारतीय न्याय संहिता का प्रकरण दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -महाकाल मंदिर क्षेत्र में बिना आईडी होटल में ठहरे युवक-युवती, लव जिहाद की आशंका, संचालक पर केस

पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार दो व्यक्ति दिखाई दिए। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों की पहचान के साथ एक्टिवा का नम्बर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मामले में विशाल कनोजिया ने अपने चाचा दिनेश और उनके पुत्र नितेश पर शंका जाहिर की है। विशाल का कहना था कि उनकी दादी साथ रहती है। दादी के नाम जमीन-जायजाद है। चाचा जमीन बेचने की बात पर विवाद कर चुके हैं। थाना प्रभारी के अनुसार गोली चलाने वालोंं के गिरफ्त में आने के बाद घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ जाएगी।

घटना का सीसीटीवी वीडियो

गोली लगने से दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed