फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahnaz a devotee of Baba Mahakal reached Mahakal temple

Ujjain News: बाबा महाकाल की भक्त शहनाज पहुंचीं महाकाल मंदिर, पहले किए दर्शन...फिर किया इतने रुपयों का दान

Tue, 04 Mar 2025 07:49 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 07:49 AM IST
सार

Ujjain: शहनाज अख्तर ने मीडिया से कहा कि वो लगभग 5 वर्षों से बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझपर बाबा महाकाल की असीम कृपा है, बाबा महाकाल से मुझे क्या मिला यह मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती।

विज्ञापन
Shahnaz a devotee of Baba Mahakal reached Mahakal temple
बाबा महाकाल की भक्त शहनाज पहुंची महाकाल दर्शन को - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने पहुंचीं। जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद कुछ देर तक वह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन भी नजर आई।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी रूपम शर्मा और नवनीत शर्मा ने बताया कि प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हैं। जोकि प्रतिवर्ष बाबा महाकाल के दर्शन करने आती हैं। आज भी वह परिवार के सदस्यों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची थीं। जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए और श्री महाकालेश्वर भगवान को 2 लाख 1 हजार रुपये का दान दिया।  
विज्ञापन


मेरे सब कुछ बाबा महाकाल
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद शहनाज अख्तर ने मीडिया से कहा कि वो लगभग 5 वर्षों से बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझपर बाबा महाकाल की असीम कृपा है, बाबा महाकाल से मुझे क्या मिला यह मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती, लेकिन मैं यह जरूर कह सकती हूं कि आज मैं जो भी हूं वह बाबा महाकाल की कृपा से हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम होने के बावजूद गाती है भगवान राम, शिव और माता के भजन
मुस्लिम होकर भी माता के भजन और राम भक्ति के गाने गाते-गाते वो 50 वर्ष की हो चुकी हैं। बचपन से ही उन्हें माता के भजन के गाने का शौक था। पहले घर वालों ने इसका विरोध किया। खुद उनके अब्बू उन्हें नहीं रोक सके। विरोधियों के लाख कोशिशों के बावजूद शाहनाज ने हार नहीं मानी। वह आगे बढ़ती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed