फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahi Masjid Committee Voluntarily Removes Affected Structure; Police Vigilant Against Rumormongers

उज्जैन: शाही मस्जिद कमेटी खुद हटा रही प्रभावित हिस्सा, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, आरोपियों की संख्या 35 पर

Wed, 30 Sep 2026 10:42 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 10:42 PM IST
सार

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन के छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को मस्जिद कमेटी द्वारा स्वेच्छा से हटाया जा रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुलिस और RPF की तैनाती, ड्रोन निगरानी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग बढ़ाई है। पुलिस ने 8 FIR दर्ज कर 35 आरोपियों को चिन्हित किया है।

विज्ञापन
Shahi Masjid Committee Voluntarily Removes Affected Structure; Police Vigilant Against Rumormongers
ऐसे तोड़ा जा रहा मस्जिद का चौड़ीकरण की जद में आया हिस्सा

विस्तार

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत शहर में चलाए जा रहे चौड़ीकरण अभियान में प्रशासनिक मुस्तैदी और जनसहयोग का अनूठा समन्वय देखने को मिल रहा है। छत्री चौक स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का कार्य मस्जिद कमेटी द्वारा स्वयं स्वेच्छा से किया जा रहा है। मामले में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

विज्ञापन


कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मस्जिद कमेटी के सदस्य खुद आगे बढ़कर प्रभावित क्षेत्र को हटाने का कार्य कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से दिन के साथ-साथ रात में भी मस्जिद कमेटी के प्रतिनिधि कार्य को तेजी से पूरा करने में लगे हैं। एहतियात के तौर पर छत्री चौक और आसपास के कुछ हिस्सों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है, जिन्हें जल्द ही सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वहशी औलाद को मौत की सजा: मां से दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने वाले पापी बेटे को मृत्युदंड, जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, RPF और ड्रोन से निगरानी 
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण में सभी समाजजनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। मस्जिद की ऊंचाई अधिक होने के कारण मलबा गिरने का जोखिम है, इसी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के दायरे को अस्थाई तौर पर बंद किया गया है। इलाके में सुबह-शाम पुलिस बल और RPF (रेलवे सुरक्षा बल) द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है। शांति बनाए रखने के लिए संवेदनशील हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। शाही मस्जिद के आसपास के अधिकांश क्षेत्रों में स्कूल, बाजार और यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। केवल निर्माण स्थल के नजदीक ही एहतियातन सख्ती बरती जा रही है।


उपद्रवियों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई
मामले में शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस दौरान पत्थरबाजी, शहर काजी के घर पथराव और अशांति फैलाने के मामले में पुलिस ने कुल 8 FIR दर्ज की हैं। जबकि सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन शॉट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अब तक 35 आरोपियों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 15 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बाकी 20 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। जब कि गिरफ्तार आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। अन्य जिलों में दर्ज अपराधों की जानकारी जुटाकर इनकी जमानत रद्द कराने की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर अफवाहों से बचें
SP प्रदीप शर्मा ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भ्रामक व गलत कंटेंट पोस्ट करने वालों पर लगातार नजर रख रही है। शांतिपूर्ण कार्य को बिगाड़ने की नीयत से फैलाई जा रही अफवाहों और फर्जी पोस्ट्स को तुरंत हटवाया जा रहा है।

 

ऐसे तोड़ा जा रहा मस्जिद का चौड़ीकरण की जद में आया हिस्सा

ऐसे तोड़ा जा रहा मस्जिद का चौड़ीकरण की जद में आया हिस्सा

 

ऐसे तोड़ा जा रहा मस्जिद का चौड़ीकरण की जद में आया हिस्सा

ऐसे तोड़ा जा रहा मस्जिद का चौड़ीकरण की जद में आया हिस्सा

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed