{"_id":"61754b019605fb2cb37e5ae9","slug":"security-personnel-murder-case-annakshetra-in-charge-wife-love-affair-caused-murder-conspiracy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाकर्मी हत्या का मामला: पत्नी से थे प्रेम संबंध, इसलिए अन्नक्षेत्र प्रभारी ने रची थी हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षाकर्मी हत्या का मामला: पत्नी से थे प्रेम संबंध, इसलिए अन्नक्षेत्र प्रभारी ने रची थी हत्या की साजिश
Sun, 24 Oct 2021 05:31 PM IST
शक्तिराज सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 24 Oct 2021 05:31 PM IST
सार
दिनेश मराठा नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने महाकाल नि:शुल्क अन्नक्षेत्र के प्रभारी निनाद काले को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
प्रेम संबंधों के चलते उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी की हत्या हुई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने महाकाल अन्नक्षेत्र के प्रभारी को हिरासत में लिया है। प्रेम संबंधों की वजह से हत्या की बात सामने आ रही है।
पिछले दिनों महाकाल मंदिर के समीप दिनेश मराठा (४१) नामक व्यक्ति की चाकुओं से वार कर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। घटना उस समय हुई जब दिनेश रात को अपने घर जा रहा था। दिनेश महाकाल मंदिर में सुरक्षा एजेंसी का कर्मचारी था। इस मामले में पुलिस की उलझन बढ़ी हुई थी क्योंकि अंधेकत्ल में कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें दो लोग नजर आए। इसके बाद धरपकड़ तेज की और संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। इस पूछताछ के बाद पुलिस मामले को सुलझाने में कामयाब हुई।

अन्नक्षेत्र प्रभारी ने रची थी साजिश
पुलिस ने इस मामले में महाकाल नि:शुल्क अन्नक्षेत्र के प्रभारी निनाद काले को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि निनाद के मृतक सुरक्षाकर्मी की पत्नी से प्रेम संबंध थे। वह भी पूर्व में मंदिर में सुरक्षाकर्मी थी। इसी दौरान पहचान हुई थी। दिनेश को इसकी भनक लग गई थी। महाकाल मंदिर में तैनात दो कर्मचारी भी हिरासत में लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी दिनेश को डराने के लिए निनाद ने ही साजिश रची थी और दो लोगों को भेजा था। इन दोनों ने दिनेश की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।