फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Scorpio Crashes En Route to Sanwaliya Seth, One Dead, Seven Injured

Ujjain News: सांवलिया सेठ के दर्शन करने जा रहे इंदौर के छात्रों की स्कॉर्पियो पलटी, एक की मौत, सात घायल

Sun, 24 May 2026 07:11 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 07:11 PM IST
सार

उज्जैन जिले में इंदौर के आठ छात्रों की स्कॉर्पियो सांवलिया सेठ दर्शन जाते समय राघौपिपलिया गांव के पास पलट गई। हादसे में 18 वर्षीय विशाल परिहार की मौत हो गई, जबकि सात छात्र घायल हुए। दो की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया गया। मृत गाय से बचने के दौरान वाहन अनियंत्रित हुआ। 

विज्ञापन
Scorpio Crashes En Route to Sanwaliya Seth, One Dead, Seven Injured
हादसे में घायल

विस्तार

शनिवार देर रात उज्जैन जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इंदौर के आठ छात्र स्कॉर्पियों से राजस्थान में सांवलिया सेठ दर्शन के लिए जा रहे थे। इंदौर रोड पर राघौपिपलिया गांव के पास देर रात उनकी गाड़ी पलट गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई और सात घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतक की पहचान विशाल पिता दिनेश परिहार (18) के रूप में हुई है, जो इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र इलाके का रहने वाला था। घायलों में नीलेश पिता रामसिंह और पीयूष की स्थिति गंभीर है, जिन्हें इंदौर रैफर किया गया है। अन्य घायलों में चंदन पिता सतीश, आयुष पिता दिलीप, लकी, मिलन और ओम शामिल हैं। सड़क पर पड़ी मृत गाय पर वाहन को चढ़ने से बचाने के दौरान उसके पलटने की जानकारी मिली है। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबूलेंस को बुलाया और सभी को चरक अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रीवा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने जैन साध्वियों को कुचला, दो की मौत; उठी न्यायिक जांच की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल 12 वीं पास की थी
हादसे के शिकार सभी छात्रों ने इसी साल 12 वीं पास की है और वे सांवलिया सेठ दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतक विशाल के परिजन भी रविवार सुबह उज्जैन पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। नानाखेड़ा पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया है। घटना के बाद डॉक्टरों ने विशाल पिता दिनेश परिहार 18 को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल नीलेश पिता रामसिंह और पीयूष को इंदौर रैफर किया गया है। चंदन पिता सतीश, आयुष पिता दिलीप, लकी, मिलन का उज्जैन में इलाज चला रहा है। जबकि एक अन्य साथी ओम को मामूली चोंट आई है और वो अपने गंभीर घायल दोस्त नीलेश और पीयूष को लेकर इंदौर रवाना हुआ।

 

इनका चल रहा ईलाज

हादसे में घायल

 

इनका चल रहा ईलाज

हादसे में घायल

 

इनका चल रहा ईलाज

हादसे में घायल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed