Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Akhara Parishad President Ravindra Puri Maharaj Says - Will Complain To CM And Delhi

महाकाल के द्वार पर संतों का अनादर: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी बोले- सीएम और दिल्ली तक करूंगा शिकायत

Fri, 06 Nov 2026 05:24 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 05:24 PM IST
सार

उज्जैन के महाकाल मंदिर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने चेकिंग के दौरान रोके जाने और अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने मंदिर कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों पर कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव और दिल्ली में शिकायत करने की बात कही। मामले ने संतों में आक्रोश पैदा किया। 

विज्ञापन
Akhara Parishad President Ravindra Puri Maharaj Says - Will Complain To CM And Delhi
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के आंगन में दर्शन करने पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत डॉ. रवींद्र पुरी महाराज के साथ एक ऐसी घटना घटित हुई, जिससे संतों के बीच गहरा आक्रोश फैल गया है। मंदिर में चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर हुए दुर्व्यवहार के बाद महाराज ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और दिल्ली में शीर्ष स्तर पर इसकी शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

विज्ञापन


नासिक कुंभ मेले का ध्वज फहराने के बाद गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी महाराज भगवान महाकाल के दर्शन हेतु मंदिर पहुंचे थे। प्रोटोकॉल के तहत उन्हें चांदी गेट से प्रवेश कर देहरी से दर्शन करने की व्यवस्था तय थी। परंतु आरोप है कि चांदी द्वार पर चेकिंग और मोबाइल जांच के नाम पर ड्यूटी पर तैनात मंदिर कर्मचारी और निजी सुरक्षा गार्डों ने महाराज को रोक लिया। प्रोटोकॉल और साधु-संतों की गरिमा को दरकिनार करते हुए सुरक्षाकर्मियों ने न केवल प्रवेश में आनाकानी की, बल्कि उन्हें काफी देर तक रोके रखकर अभद्रता भी की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दीपावली पर अनाथ बच्चों ने दिखाई हुनर की रोशनी, हाथों से तैयार किए दीप-कैंडल्स समेत सजावटी सामग्री
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों के इस अड़ियल और अमर्यादित रवैये से नाराज होकर रवींद्र पुरी महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कीजब देश के सबसे बड़े अखाड़ा परिषद के संतों के साथ मंदिर परिसर में ऐसा अपमानजनक व्यवहार हो रहा है, तो आम श्रद्धालुओं के साथ रोज कैसा बर्ताव होता होगा? कतिपय सनातन विरोधी कर्मचारियों ने महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था को धंधा बना रखा है और उन्हें खुली छूट मिली हुई है। महाराज ने जिम्मेदार अधिकारियों से दो टूक मांग की है कि कर्मचारी और संबंधित ड्यूटी गार्ड को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया जाए।


दिल्ली और भोपाल तक गूंजेगा मुद्दा
महंत रवींद्र पुरी महाराज ने चेतावनी दी है कि वे इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से करने के साथ-साथ दिल्ली तक इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 में उज्जैन में ऐतिहासिक सिंहस्थ (कुंभ) मेला आयोजित होना है। यदि संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं के साथ अभी से ऐसा बर्ताव किया जाएगा, तो कुंभ के दौरान बड़ी विवादित स्थितियां बनेंगी और मंदिर व धर्मनगरी की छवि धूमिल होगी।

पूजन-अभिषेक कर मांगी देश की सुख-समृद्धि
विवाद और अव्यवस्था के बीच महाराज जी ने भगवान महाकाल के गर्भगृह में पहुंचकर पंचामृत पूजन व अभिषेक किया। उन्होंने विश्व शांति, देश की समृद्धि और सिंहस्थ 2028 के सफल आयोजन के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की। पूजन कार्य पुजारी राजेश गुरु और आकाश गुरु द्वारा संपन्न कराया गया। बाद में मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने महाराज जी का स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता गोविंद सोलंकी, समन्वयक डॉ. राहुल कटारिया, पं. संजय दिवटे, ऋतिक नागर सहित कई अन्य गणमान्य भक्त उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed