{"_id":"65b785f67c32c935100355b4","slug":"republic-day-2024-will-be-celebrated-on-17th-february-in-bade-ganesh-temple-of-ujjain-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2024: उज्जैन में यहां 17 फरवरी को मनेगा गणतंत्र दिवस, यह है परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day 2024: उज्जैन में यहां 17 फरवरी को मनेगा गणतंत्र दिवस, यह है परंपरा
Mon, 29 Jan 2024 04:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 29 Jan 2024 04:33 PM IST
सार
Republic Day 2024: देश भर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया गया। लेकिन बड़ा गणेश मंदिर में गणतंत्र की स्थापना का महापर्व 17 फरवरी को मनाया जाएगा। दरअसल, इस मंदिर में धार्मिक त्योहारों की तरह 15 अगस्त व 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व भी तिथि के अनुसार मनाए जाते हैं।
विज्ञापन
17 फरवरी को मनेगा गणतंत्र दिवस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन उज्जैन जिले का बड़ा गणेश मंदिर इस मामले में थोड़ा अलग है। यहां पर गणतंत्र की स्थापना का महापर्व 17 फरवरी को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, इस मंदिर में सालों से सभी तरह के त्योहारों को तिथि के अनुसार मनाया जाता है और राष्ट्रीय पर्व जैसे 26 जनवरी-15 अगस्त भी यहां तिथि के अनुसार ही सेलीब्रेट होते हैं। इस बार तिथि के मुताबिक, गणतंत्र दिवस का पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी यानी 17 फरवरी को पड़ रहा है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बड़ा गणेश मंदिर में बरसों से तिथि के मुताबिक, कोई भी त्योहार मनाए जाने की परंपरा चलती आ रही है। त्योहार चाहे धार्मिक हो या राष्ट्रीय यहां पर उसे तिथि के मुताबिक ही मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को जिस दिन संविधान लागू किया गया था, उस दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी थी। यही कारण है कि मंदिर में संविधान का यह प्रमुख त्योहार अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
विज्ञापन
क्यों है ये परंपरा
गणेश मंदिर में तिथि के मुताबिक, त्योहार मनाने के लिए परंपरा सालों पुरानी है और ऐसा इसलिए किया जाता है। क्योंकि हम तारीखों के मुताबिक, जो त्योहार मनाते हैं वह अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से होता है। हम हिंदुस्तान में रहते हैं और सनातन ही हमारे धर्म और संस्कृति है। इसलिए पंचांग और तिथि के मुताबिक, त्योहार मनाना शुभ होता है। यही कारण है कि मंदिर में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है।
