फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: 1.88 Crore Devotees Visit Mahakal Temple in 40 Days, Rs 17.98 Crore Earned from Paid Darshan

उज्जैन: महाकाल के दरबार में आस्था का नया रिकॉर्ड, श्रावण-भादौ में पहुंचे 1.88 करोड़ श्रद्धालु, करोड़ों की आय

Sat, 12 Sep 2026 08:24 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 08:24 AM IST
सार

महाकाल मंदिर में इस वर्ष श्रावण-भादौ के 40 दिनों में आस्था का नया रिकॉर्ड बना। देश-विदेश से 1.88 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। शीघ्र दर्शन से 17.98 करोड़ और लड्डू प्रसादी की बिक्री से 13.06 करोड़ रुपये की आय हुई।

विज्ञापन
Ujjain: 1.88 Crore Devotees Visit Mahakal Temple in 40 Days, Rs 17.98 Crore Earned from Paid Darshan
श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस वर्ष 30 जुलाई से 7 सितंबर तक श्रावण-भादौ मास के दौरान आस्था का अद्भुत महासंगम देखने को मिला। 40 दिनों की इस पवित्र अवधि में देश-विदेश से आए 1 करोड़ 88 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

विज्ञापन


प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार 30 जुलाई से 7 सितंबर के बीच 1 करोड़ 34 लाख 58 हजार 747 श्रद्धालुओं ने सामान्य दर्शन व्यवस्था के तहत मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके अलावा श्रावण-भादौ में निकलने वाली भगवान महाकाल की पारंपरिक भव्य सवारियों और नागपंचमी पर्व पर श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन के लिए करीब 53 लाख 95 हजार श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे।
विज्ञापन


शीघ्र दर्शन से 17.98 करोड़ रुपये की आय
इस दौरान श्रद्धालुओं को सुगम और त्वरित दर्शन कराने के उद्देश्य से मंदिर समिति की ओर से संचालित शीघ्र दर्शन व्यवस्था को भी व्यापक प्रतिसाद मिला। इस व्यवस्था से मंदिर समिति को करीब 17 करोड़ 98 लाख 61 हजार 750 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उज्जैन: भस्म आरती में त्रिपुंड-त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल, रुद्राक्ष और फूलों की माला से हुआ दिव्य शृंगार


2700 क्विंटल से अधिक लड्डू प्रसादी की बिक्री
बाबा महाकाल की लड्डू प्रसादी के प्रति भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कुल 2,760.139 क्विंटल लड्डू प्रसादी खरीदी। इससे मंदिर समिति को करीब 13 करोड़ 6 लाख 20 हजार 500 रुपये की आय हुई।

रिकॉर्ड भीड़ के बीच सुचारू रही व्यवस्था
श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता, प्रसादी वितरण और सवारी प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए थे। दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार मॉनिटरिंग की और जरूरत के अनुसार तत्काल सुधार किए।

प्रशासन और मंदिर समिति के बेहतर प्रबंधन के चलते श्रावण-भादौ मास का यह आयोजन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed