फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Rajvardhan Singh sets out on foot march from Ujjain to Ayodhya Ram temple

MP News: राम राम रटते हुए उज्जैन से अयोध्या को निकले राजवर्धन, 22 जनवरी को खत्म होगी 900 किमी की पैदल यात्रा

Sat, 16 Dec 2023 09:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 16 Dec 2023 09:57 AM IST
सार

13 दिसंबर 2023 को उज्जैन से अयोध्या के लिए रवाना हुए राजवर्धन सिंह सिसौदिया की 900 किमी की पैदल यात्रा 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन खत्म होगी।

विज्ञापन
Rajvardhan Singh sets out on foot march from Ujjain to Ayodhya Ram temple
पैदल यात्रा करने वाले राजवर्धन सिंह। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राम-नाम आधार जिन्हें वो जल में राह बनाते हैं, जिन पर कृपा राम करे वो पत्थर भी तिर जाते हैं...। इन्हीं पंक्तियों को आधार बनाकर उज्जैन शहर का एक युवक प्रभु श्री राम का नाम लेकर 900 किमी की पैदल यात्रा पर निकल पड़ा। जो 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाले मंदिर के शुभारंभ समारोह और प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के भव्य समारोह में शामिल होगा।

विज्ञापन


यह युवक है उज्जैन शहर का राजवर्धन सिंह सिसौदिया जो कि 13 दिसंबर 2023 को उज्जैन से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। 900 किमी की यात्रा कर 22 जनवरी 2024 को अयोध्या पहुंचेगा। राजवर्धन ने बताया कि वह एक दिन में 30 से 35 किमी की यात्रा करेगा। राजवर्धन दो दिन में 65 किमी की पैदल यात्रा तय कर अब तक शाजापुर जा पहुंचा है। उसका एक ही लक्ष्य है कि वह प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बने और मंदिर में विराजे रामलला को अपनी आंखों से देख सके। यही वजह है कि युवक ने पहले बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और भगवान श्री राम का नाम लेकर अपनी यात्रा प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन


प्रभु श्री राम का भक्त है राजवर्धन
राजवर्धन ने बताया कि वह बचपन से ही प्रभु श्री राम और हनुमानलला की पूजा करता आ रहा है। उसने तय किया था कि जब मंदिर बनकर तैयार होगा और वहां रामलला की स्थापना होगी वह वहां जाकर प्रभु श्री राम के दर्शन करेगा। अब वो दिन आ गया है, जिसके चलते उसने तय किया और भगवान राम के दर्शन का लक्ष्य लेकर उसने यात्रा शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक्ति दूत टीम ने बढ़ाया हौसला
राजवर्धनसिंह सिसौदिया (राज बन्ना) ने श्री अवंतिका नगरी से श्री अयोध्या नगरी तक पैदल यात्रा प्रारंभ कर दी है। बाबा महाकाल के दर्शन कर वे पैदल यात्रा पर रवाना हुए। शक्ति दूत टीम के अजय देवड़ा, दर्पण मेवाड़ा, ललित प्रजापति, कमल पोरवाल, नवीन केमकार, निखिल चौहान, गौरव आदि ने यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व महाकाल लोक में राजवर्धन सिसौदिया का अभिनंदन कर स्वागत किया। और राजवर्धन सिसोदिया का हौसला भी बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed