{"_id":"65e43db08e820dcf1b070e0b","slug":"railway-ministry-approved-rs-4-75-crore-for-making-dpr-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"News: उज्जैन-आगर-झालावाड़ रेल मार्ग का सपना पूरा, रेल मंत्रालय ने DPR बनाने के लिए दी 4.75 करोड़ की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
News: उज्जैन-आगर-झालावाड़ रेल मार्ग का सपना पूरा, रेल मंत्रालय ने DPR बनाने के लिए दी 4.75 करोड़ की मंजूरी
Sun, 03 Mar 2024 02:36 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:36 PM IST
सार
MP News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीएम डॉ. यादव पत्र लिखकर जानकारी दी हैं कि उज्जैन, आगर, झालावाड़ नई रेल लाइन निर्माण के संबंध में जो चर्चा हुई थी। उसमें उज्जैन, आगर, झालावाड़ रेल लाइन निर्माण के लिए डीपीआर हेतु फाइनल और लोकेशन (एफएलएस) सर्वे को स्वीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
अश्विनी वैष्णव व सीएम डॉ. यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन-झालावाड़ रेल मार्ग का सपना 48 साल बाद अब पूरा हो सकेगा। भारतीय रेल मंत्रालय ने उज्जैन को झालावाड़ तक रेल मार्ग से जोड़ने की डीपीआर बनाने के लिए 4 करोड़ 75 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं और फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) को हरी झंडी दे दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा की थी।
विज्ञापन
पटरी बिछाने का खर्च और कुल लंबाई साफ होगी
रेल मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर इससे अवगत कराया। मध्यप्रदेश और राजस्थान को जोड़ने में यह रेल लाइन महत्वपूर्ण मानी जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने सीएम डॉ. यादव को इस आशय का पत्र भेज दिया है। केंद्र की मंजूरी के बाद रेलवे इसका सर्वे पूरा कर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाएगा। इस रिपोर्ट के बाद पटरी बिछाने का खर्च और कुल लंबाई साफ होगी।
विज्ञापन
