फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Procession taken out of accused involved in murder of Guddu Kalim, remand of two extended, one sent to jail

Ujjain News: गुड्डू कलीम की हत्या में शामिल आरोपियों का जुलूस निकाला, दो की रिमांड बढ़ाई, एक को जेल भेजा

Wed, 23 Oct 2024 09:58 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 23 Oct 2024 09:58 AM IST
सार

संपत्ति विवाद को लेकर हुई पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की हत्या के बाद परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था, पिछले 11 दिनों से मामले की जांच चल रही है।  तीन आरोपियों को पुलिस घटना स्थल पर तफ्तीश कराने के लिए लेकर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर शांति का संदेश भी दिया है।

विज्ञापन
Procession taken out of accused involved in murder of Guddu Kalim, remand of two extended, one sent to jail
आरोपियो का जुलूस निकाला

विस्तार

पूर्व पार्षद एवं होटल कारोबारी गुड्डू कलीम की हत्या के पुत्र सहित तीन आरोपियों को पुलिस घटना स्थल पर तफ्तीश कराने के लिए लेकर पहुंची। आरोपियों इस हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया था। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर शांति का संदेश भी दिया है।
विज्ञापन


टीआई विवेक कनोडिया ने बताया आरोपियों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद तीनों को नीलगंगा थाने से लेकर वजीर पार्क और गुड्डू कलीम की होटल प्रेसिडेंट तक लेकर गए, जहां उसकी हत्या का प्रयास हुआ था। रास्ते में पुलिस ने आरोपियों से तफ्तीश भी कराई कि किस रास्ते से होकर वे हत्या के लिए घर तक पहुंचे थे। पुलिस ने बताया हत्या का मुख्य आरोपी गुड्डू कलीम का छोटा बेटा दानिश, उसका साथी सोहराब शेख और अकरम को पुलिस तफ्तीश के लिए घटनास्थल पर लेकर पहुंची थी। रास्ते में बदमाश कान पकड़कर चल रहे थे और अपराध ना करने की कसमें खा रहे थे। गौरतलब है कि दानिश ने 11 अक्टूबर की सुबह अपने ही पिता गुड्डू कलीम की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।
विज्ञापन


आदर्श नगर की एक और महिला को पूछताछ के लिए लाए
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस हत्याकांड में एक और महिला को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि उक्त महिला हत्याकांड के दौरान लगातार आरोपियों के संपर्क में थी। कॉल डिटेल से यह बात सामने आई है। पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की है। आदर्श नगर की रहने वाली महिला का नाम रशीदा बताया जा रहा है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि अभी शंका और कॉल डिटेल के आधार पर महिला से पूछताछ के लिए थाने लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकरम को जेल भेजा, दानिश और सोहराब का रिमांड 25 तक
टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि हत्याकांड के मामले मेंं और पूछताछ बाकी है। इसलिए हत्या के मुख्य आरोपी दानिश और सोहराब की रिमांड अवधि बढ़ाई गई है। न्यायालय ने 25 अक्टूबर तक दानिश और सोहराब को पुलिस रिमांड पर सौंपा है। इसके अलावा अकरम को जेल भेज दिया गया है।

हत्या और षडयंत्र में शामिल 10 आरोपी
हत्या का घटनाक्रम सामने आने के बाद से पुलिस मामले में षडयंत्र रचने वालों में मृतक गुड्डू की पत्नी निलोफर, बडे बेटे आसिफ उर्फ मिंटू, उसके साथी जावेद, मिंटू के ससुर नासिर लाला, जफर को आरोपी बना चुकी है। वहीं 4 अक्टूबर को प्राणघातक हमला करने में रिश्तेदार इमरान उर्फ अभिषेक, हत्या में शािमल छोटे पुत्र दानिश और उसके साथी सोहराब के साथ फरारी में सहयोग करने वाले समीर, अकरम को आरोपी बना चुकी है। समीर को छोड़ सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है।


होटल प्रेसिडेंट और ब्लू स्टार सील करने पहुंचा
संपत्ति विवाद को लेकर हुई पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की हत्या के बाद परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था, पिछले 11 दिनों से मामले की जांच चल रही है। मंगलवार रात प्रशासन, पुलिस और नगर निगम का अमला गुड्डू की होटल प्रेसिडेंट और ब्लू स्टार सील करने पहुंचा। दोनों होटलों में ठहरे यात्रियों को दूसरी होटलों में शिफ्ट कराया गया है। 11 अक्टूबर को वजीर पार्क में रहने वाले पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामला संपत्ति विवाद का होना सामने आया था, हत्या के साथ प्राणघातक हमले और षडयंत्र में परिवार के शामिल होने पर पुलिस ने 9 लोगों की गिरफ्तारी कर ली थी। एक की तलाश जारी है। इस बीच रात में अचानक प्रशासन की ओर से तहसीलदार रूपाली जैन, नगर निगम का अमला और नीलगंगा थाना पुलिस की टीम इंदौर रोड हरिफाटक ब्रिज मार्ग होटल प्रेसिडेंट के साथ महाकाल थाना क्षेत्र के कोट मोहल्ला चौराहा के समीप होटल ब्लू स्टार को सील करने की कार्रवाई करने पहुंच गया। दोनों होटलों में यात्री ठहरे हुए थे। जिन्हे दूसरी होटलों में शिफ्ट कराया गया। थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि गुड्डू कलीम की शहर में 3 से 4 बडी होटलें हैं, जिनकी आय को लेकर आगे कोई विवाद की स्थिति ना बने इसको लेकर सील करने की कार्रवाई की जा रही है।

गुड्डू कलीम की हत्या मे शामिल आरोपियो का जुलूस निकाला, दो की रिमांड बढ़ाई, एक को जेल भेजा

गुड्डू कलीम की हत्या मे शामिल आरोपियो का जुलूस निकाला, दो की रिमांड बढ़ाई, एक को जेल भेजा

 

गुड्डू कलीम की हत्या मे शामिल आरोपियो का जुलूस निकाला, दो की रिमांड बढ़ाई, एक को जेल भेजा

गुड्डू कलीम की हत्या मे शामिल आरोपियो का जुलूस निकाला, दो की रिमांड बढ़ाई, एक को जेल भेजा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed